Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
फतेहपुर में गौमाता के सम्मान और संरक्षण में जुटेंगे बड़ी संख्या में लोग (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान के जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह (जनसेवक) के अनुसार जिले से करीब 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, गोभक्त और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की तैयारी है.

Fatehpur News: गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चल रहे गो सम्मान आवाह्न अभियान का स्वर सोमवार को फतेहपुर में बुलंद होगा. जिले में अभियान के दूसरे चरण के तहत भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा के समापन पर करीब 5 लाख नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा. कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

सुबह नहर कॉलोनी से शुरू होगी प्रार्थना यात्रा

अभियान के पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह (जनसेवक) ने बताया कि जिले के सभी गोभक्तों से सुबह 7:30 बजे तक नहर कॉलोनी पहुंचने की अपील की गई है. सुबह 8 बजे गोमाता पूजन, शंखनाद और "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र के सामूहिक जाप के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. सुबह 9:15 बजे के बाद श्रद्धालु झंडे, बैनर और अभियान संदेशों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए अनुशासित प्रार्थना यात्रा के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय के लिए रवाना होंगे.

फतेहपुर से 5 लाख, देशभर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फतेहपुर से करीब 5 लाख नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा. वहीं देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ मांगपत्र सौंपे जाएंगे. अभियान का उद्देश्य गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है.

गोहत्या निषेध कानून समेत 30 से अधिक प्रमुख मांगें

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, गो-आधारित राष्ट्रीय नीति लागू करने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जाएंगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

श्रीकृष्ण-बलराम की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

प्रार्थना यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप के साथ गोमाता की झांकी सबसे आगे रहेगी. अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसके बाद संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

पहले चरण में 5 करोड़ से अधिक लोगों ने किया था समर्थन

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देशभर की लगभग 5,000 तहसीलों से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र सरकार को भेजे गए थे. दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 15 करोड़ से अधिक हो गई है और सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us