Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का भव्य शुभारंभ करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह और बीजेपी जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर जिले के बहुआ क्षेत्र के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया. प्रोपराइटर राजेश सिंह गौतम ने शुद्ध ईंधन और सही माप देने का भरोसा दिलाया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बहुआ विकासखंड के लदिगवां में इंडियन ऑयल के नए धरम स्मार्ट स्टेशन पेट्रोल पंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. उद्घाटन समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के दौरान गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प भी दोहराया गया.

पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

धरम स्मार्ट स्टेशन पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव पहुंचे. दोनों अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पेट्रोल पंप खुलने से लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

राजेश सिंह गौतम ने किया अतिथियों का स्वागत

पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सिंह गौतम ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि धरम स्मार्ट स्टेशन पर ग्राहकों को सही माप के साथ शुद्ध पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की सुविधा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा इंडियन ऑयल के सभी गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर अवस्थी, इंजीनियर मोतीलाल पाल, विनय तिवारी, अपर्णा सिंह गौतम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अनिल शुक्ला, राम प्रताप सिंह गौतम, पप्पू तिवारी, कुलदीप भदौरिया, प्रज्ञान सिंह, विक्रम सिंह, बाबुन सिंह, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर प्रोपराइटर को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों के लिए इसे उपयोगी पहल बताया.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us