Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
फतेहपुर में सपा कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के मदारीपुर कला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 487 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चाचा-भतीजे की राजनीति ने प्रदेश के विकास और युवाओं के भविष्य पर डाका डाला. उन्होंने नीट पेपर लीक, कानून व्यवस्था, रोजगार और नई शिक्षा नीति को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

Yogi Adityanath In Fatehpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर जिले के मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा में 487 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उनका पूरा संबोधन विपक्ष पर हमलावर रहा. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले प्रदेश में चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डकैती डाली, सैफई सिंडीकेट का अड्डा बन गया था और विकास का पैसा नाच-गाने में खर्च किया जाता था. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

487 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, विकास को रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से बटन दबाकर 487 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और कहा कि प्रदेश सरकार फतेहपुर समेत पूरे क्षेत्र के संतुलित और तेज विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है.

वीर बलिदानियों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत मां गंगा और यमुना से अभिसिंचित दोआबा की धरती को नमन करते हुए की. उन्होंने बावनी इमली बलिदानी स्मारक का स्मरण किया और ठाकुर दरियाव सिंह, सुजान सिंह सहित अन्य वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही गणेश शंकर विद्यार्थी समेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भी याद किया.

सैफई सिंडीकेट ने विकास का पैसा नाच-गाने में उड़ाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय फतेहपुर प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सैफई सिंडीकेट का प्रभाव था और विकास के लिए मिलने वाला पैसा नाच-गाने में खर्च कर दिया जाता था. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की लगातार उपेक्षा की गई, जिससे जिले का विकास प्रभावित हुआ.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

चाचा-भतीजे की जोड़ी ने नौकरियों पर भी डाका डाला

योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचा-भतीजे की जोड़ी ने युवाओं के अधिकारों पर भी डाका डाला और सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार किया. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के सवा नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं. अब भर्ती प्रक्रिया में योग्यता के आधार पर चयन हो रहा है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

नीट पेपर लीक पर सख़्त योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक कराने वालों की गिरफ्तारी हुई है और एनटीए के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. जो भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, उसे जेल भेजने के साथ उसकी अवैध संपत्ति भी जब्त की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

नई शिक्षा नीति और डिजिटल इंडिया का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति और डिजिटल इंडिया अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है. आधुनिक शिक्षा और तकनीक के माध्यम से भारत का युवा विश्व में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है.

गुंडों और माफियाओं के लिए दो ही जगह- जेल या जहन्नुम

कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गुंडे और माफिया सरकार को चुनौती देते थे, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित है. सरकार बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के लिए केवल दो ही स्थान हैं, जेल या जहन्नुम.

खाली प्लॉट पर कब्जे का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सपाई जहां भी खाली प्लॉट देखते थे, वहां कब्जा कर लेते थे. उन्होंने दावा किया कि लखनऊ में भाजपा कार्यालय की जमीन पर भी कब्जा किया गया था, जिसे बुलडोजर कार्रवाई के जरिए मुक्त कराया गया.

नर्सिंग कॉलेज और एआई शिक्षा का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहपुर में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जा रहा है. साथ ही राजकीय पॉलिटेक्निक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े पाठ्यक्रमों और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा.

फतेहपुर अब आकांक्षी नहीं, विकसित जिले की ओर बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहपुर अब आकांक्षी जिला नहीं रहेगा, बल्कि विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us