Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
फतेहपुर के आवास विकास में फायर सुरक्षा के लिए जनजागरुकता अभियान: Image Credit Original Source

फतेहपुर शहर के आवास विकास में शनिवार को फायर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. फायर ब्रिगेड टीम ने गैस सिलेंडर में नियंत्रित आग लगाकर लाइव डेमो के माध्यम से लोगों को आग से बचाव, गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और आपातकालीन सुरक्षा उपायों की जानकारी दी.

Fatehpur News: गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को फतेहपुर शहर के आवास विकास क्षेत्र में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने लाइव प्रदर्शन के जरिए सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सही सुरक्षा उपाय बताए और लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता के साथ कार्रवाई करने की अपील की.

लाइव डेमो के जरिए बताए आग बुझाने के तरीके

अभियान के दौरान आवास एवं विकास परिषद के एआई रमेश कुमार पटेल और फायर ब्रिगेड टीम के फायरमैन वीरेंद्र कुमार ने गैस सिलेंडर में नियंत्रित रूप से आग लगाकर उसका लाइव प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि यदि सिलेंडर में आग लग जाए तो सबसे पहले घबराने की बजाय रेगुलेटर बंद करने का प्रयास करें. 

यदि आग अधिक फैल चुकी हो तो सुरक्षित दूरी बनाकर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दें. इस दौरान गीले कपड़े और अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग का भी व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, ताकि लोग आपात स्थिति में सही निर्णय ले सकें.

गैस रिसाव होने पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान

फायरमैन वीरेंद्र कुमार ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गैस पाइप, रेगुलेटर और सिलेंडर की समय-समय पर जांच कराते रहें और किसी भी प्रकार की खराबी मिलने पर तुरंत उसे बदलवाएं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि गैस रिसाव होने की स्थिति में बिजली के किसी भी स्विच को ऑन या ऑफ न करें, क्योंकि इससे चिंगारी निकलने पर आग लग सकती है. किसी भी आपात स्थिति में अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय प्रशिक्षित फायर ब्रिगेड टीम से सहायता लेने की अपील भी की.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

जनप्रतिनिधियों ने बताया उपयोगी अभियान

आवास विकास वार्ड के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए बेहद आवश्यक हैं. यदि हर परिवार को फायर सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी तो आगजनी की घटनाओं में जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

वहीं आवास विकास निवासी एवं व्यवसायी अंकित तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हो सकें. कार्यक्रम में कमलेश शुक्ला, राममिलन तिवारी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us