Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या

Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
फतेहपुर के आवास विकास वार्ड में नए पंप हाउस का शुभारंभ: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर शहर के आवास विकास वार्ड में 35 लाख रुपये की लागत से नए पंप हाउस के निर्माण का शुभारंभ हो गया है. इस प्रोजेक्ट से करीब 30 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा. लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे तीन वार्डों के निवासियों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. आवास विकास वार्ड स्थित अबूनगर पुलिस चौकी के समीप करीब 35 लाख रुपये की लागत से नए पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा. रविवार को भूमि पूजन के साथ ही इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया. इसके पूरा होने के बाद तीन वार्डों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या दूर होगी और लगभग 30 हजार लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पानी की सुविधा मिल सकेगी.

भूमि पूजन में बड़ी संख्या में पहुंचे सभासद

आवास विकास वार्ड स्थित अबूनगर पुलिस चौकी के समीप रविवार को नए पंप हाउस निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सभासदों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया. पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई. क्षेत्रवासियों ने इस प्रोजेक्ट को लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में अहम पहल बताया.

तीन वार्डों के हजारों लोगों को मिलेगी राहत

नया पंप हाउस शहर के तीन वार्डों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है. लंबे समय से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी की कमी और अनियमित आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा था. कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था. अब नए पंप हाउस के निर्माण से जलापूर्ति क्षमता बढ़ेगी और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा.

30 हजार आबादी को मिलेगा शुद्ध पेयजल

नगर पालिका परिषद के इस प्रोजेक्ट का लाभ करीब 30 हजार लोगों तक पहुंचेगा. बढ़ती आबादी के साथ शहर में पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है. पंप हाउस शुरू होने के बाद प्रभावित वार्डों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी और लोगों को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

सभासद दीपक कुमार मौर्य ने बताई अहमियत

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सभासद दीपक कुमार मौर्य ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी का संकट बना हुआ था. हजारों लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती थी. उन्होंने बताया कि लगातार प्रयासों और नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकी है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही मौजूदगी

भूमि पूजन कार्यक्रम में सभासद विनय तिवारी, श्याम सिंह परिहार, दीपक गौतम, विवेक नागर, नफीस अहमद उर्फ मुन्नी लाला, आशुतोष सिंह कछवाह आशु, गुड्डू यादव, रामसुचित, संजय श्रीवास्तव, विनय सोनी और पप्पू व्यापी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

इसके अलावा क्षेत्र के नागरिकों और वार्डवासियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर खुशी जाहिर की. सभासद दीपक कुमार मौर्य ने इस जनहितकारी योजना को स्वीकृति दिलाने और इसके क्रियान्वयन में सहयोग के लिए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार तथा सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया.

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us