Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में बाइक सवार बदमाशों से दहला जनपद ! बीसी संचालक को मारी गोली, 72 घंटे के अंदर तीसरी घटना

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में बाइक सवार बदमाशों से दहला जनपद ! बीसी संचालक को मारी गोली, 72 घंटे के अंदर तीसरी घटना
फतेहपुर बीसी संचालक अतुल तिवारी को गोली मारकर लूट : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नकाबपोश बदमाशों के कहर से जनपद थर्रा उठा है. एक और बीसी संचालक के साथ लूट की घटना हुई है. 72 घंटे के अंदर घटित तीसरी घटना में पुलिस के हांथ अब तक खाली हैं. ताज़ा मामला थरियांव (Thariyaon) थाना क्षेत्र का है.

Crime In Fatehpur: यूपी का फतेहपुर इन दिनों बदमाशों के रडार पर है. रात के अंधेरे और दिन के उजाले में चलने वाले अब खौफ जदा हो गए हैं. एक बार फिर नकाबपोश बदमाशों ने बीसी संचालक को अपना निशाना बनाया है. ताज़ा मामला थरियांव (Thariyaon) थाना क्षेत्र के बरियारपुर मोड़ का है जहां सोमवार 3 बजे रुपयों से भरा बैग ले जा रहे बीसी संचालक अतुल तिवारी (30) के साथ सरेराह लूट की घटना को अंजाम दिया गया.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन लुटेरों ने अतुल की बाइक पर टक्कर मारी फिर तमंचे के बल पर बैग छीनने लगे. आरोप है कि विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई. फिर बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए. खून से लथपथ बेसुध अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. 

बीसी संचालक को गोली मारकर पैसे लेकर फरार हुए बदमाश 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव (Thariyaon) थाना क्षेत्र के औरेई गांव के रहने वाले अतुल तिवारी SBI के जनसेवा केंद्र सातों धरमपुर (Sato Dharmpur) में बीसी संचालक का काम करते हैं. सोमवार को SBI थरियांव शाखा से उसने करीब 2 लाख 60 रुपए (2.60 लाख) निकाले और अपने बीसी प्वाइंट पर बाइक से जाने लगा.

fatehpur_bc_sanchalak_atul_Tiwari_ hospitalized_yugantar_pravah
बीसी संचालक अतुल तिवारी घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती : फोटो Yugantar Pravah

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे क्षेत्र के बरियारपुर मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से उसकी बाइक पर टक्कर मार दी जिससे अतुल नीचे गिर गया. बताया जा रहा है कि लुटेरों ने कट्टे के बल पर उससे पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया लेकिन अतुल ने उनका विरोध किया. परिजनों का आरोप है कि लुटेरे गोलीमार कर पैसे लेकर फरार हो गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां बेसुध अवस्था में उसका इलाज जारी है. हालाकि गोली लगने की घटना की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन खून से लथपथ देख कर ये कहा जा सकता है कि उसे गोली मारी गई है. मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

72 घंटे के अंदर तीसरी लूट की घटना, नाकाम हो गई जिले की पुलिस

फतेहपुर जिला इन दिनों नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों से दहल उठा है. बकेवर क्षेत्र में बीच सड़क प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक और मोबाइल लूट, सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में बीसी संचालक से दिनदहाड़े लगभग सवा लाख की लूट और 72 घंटे के अंदर ही एक और बीसी संचालक के साथ 2.60 लाख की लूट की घटना ने जनपद की पुलिस को नाकाम साबित कर दिया है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

हालाकि पुलिस लगातार इन नकाबपोश बदमाशों को पकड़ने के लिए धड़पकड़ कर रही है लेकिन अभी तक उसके हांथ कुछ नहीं आया है. जानकारों की माने तो जिले में कोई लुटेरों का गैंग सक्रिय है जो लगातार लोगों को टारगेट करते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहा है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us