Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट

फतेहपुर के जिला अस्पताल में अवैध वसूली पर दर्ज हुआ मुकदमा (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिला अस्पताल में एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. सीएमएस की तहरीर पर आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में जुटी है और नौकरी पर संकट गहरा गया है.

Fatehpur Sadar Hospital: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है. रेडियोलॉजी विभाग में तैनात एक आउटसोर्स कर्मी मरीज से अवैध वसूली करते हुए कैमरे में कैद हो गया. वीडियो सामने आने और शिकायत होने के बाद सीएमएस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है.

कैमरे में कैद हुई जिला अस्पताल की अवैध वसूली

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में सामने आया यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. आरोप है कि एक्सरे कराने आए मरीजों से जांच से पहले अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे थे. इस पूरी वसूली की घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसने अस्पताल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं. सरकारी अस्पताल, जहां मरीज मुफ्त या निर्धारित शुल्क पर जांच की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां इस तरह खुलेआम पैसे लेना नियमों के खिलाफ है. वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा था.

आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार रेडियोलॉजी विभाग में इंडो इन्फो प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से आउटसोर्स पर तैनात एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार पर अवैध वसूली का आरोप है. बताया जा रहा है कि वह एक्सरे कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों से पैसे की मांग कर रहा था. मरीज मजबूरी में पैसे देने को विवश थे क्योंकि बिना भुगतान के जांच न होने का डर बना रहता था. बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं थी, बल्कि पहले भी मरीजों से इस तरह की वसूली होती रही है.

लेखपाल ने डीएम से की शिकायत, हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मामला बीते 12 फरवरी का है जब सदर तहसील में तैनात लेखपाल शैलेश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे थे. उनकी मौजूदगी में एक मरीज से एक्सरे से पहले सौ रुपये मांगे गए. मरीज ने जब पैसे दिए, तो लेखपाल ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की, जिला प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वाशन दिया.

Read More: फतेहपुर से बंगाल के डीजीपी तक का सफर: जानिए कौन हैं IPS सिद्धनाथ गुप्ता जिनकी रणनीति पर टिका है चुनाव

सीएमएस की जांच में सही पाए गए आरोप

शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने तत्काल मामले की जांच कराई. जांच में पुष्टि हुई कि एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध रूप से धन वसूला गया था. आरोप सही पाए जाने पर सीएमएस ने कोतवाली में तहरीर दी. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी अस्पताल में किसी भी कर्मचारी या आउटसोर्स कर्मी को मरीजों से पैसे लेने की अनुमति नहीं है. सीएमएस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई.

Read More: Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दर्ज हुआ केस

सीएमएस की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल होगी. वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान जांच में अहम भूमिका निभाएंगे. यदि आरोप साबित होते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है.

Read More: Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

अंदरूनी खींचतान का शिकार हुए अतुल

मुकदमा दर्ज होने के बाद आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन की नौकरी पर संकट गहरा गया है. बताया जा रहा है कि सेवा प्रदाता कंपनी भी आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. वहीं कुछ जानकार यह भी कह रहे हैं कि यह मामला अंदरूनी खींचतान का नतीजा है. अस्पताल के कुछ कर्मियों के कहने पर ही वीडियो बनाया गया था.

17 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट

Fatehpur Sadar Hospital: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है. रेडियोलॉजी विभाग में तैनात एक आउटसोर्स कर्मी मरीज से अवैध वसूली करते हुए कैमरे में कैद हो गया. वीडियो सामने आने और शिकायत होने के बाद सीएमएस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है.

कैमरे में कैद हुई जिला अस्पताल की अवैध वसूली

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में सामने आया यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. आरोप है कि एक्सरे कराने आए मरीजों से जांच से पहले अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे थे. इस पूरी वसूली की घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसने अस्पताल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं. सरकारी अस्पताल, जहां मरीज मुफ्त या निर्धारित शुल्क पर जांच की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां इस तरह खुलेआम पैसे लेना नियमों के खिलाफ है. वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा था.

आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार रेडियोलॉजी विभाग में इंडो इन्फो प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से आउटसोर्स पर तैनात एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार पर अवैध वसूली का आरोप है. बताया जा रहा है कि वह एक्सरे कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों से पैसे की मांग कर रहा था. मरीज मजबूरी में पैसे देने को विवश थे क्योंकि बिना भुगतान के जांच न होने का डर बना रहता था. बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं थी, बल्कि पहले भी मरीजों से इस तरह की वसूली होती रही है.

लेखपाल ने डीएम से की शिकायत, हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मामला बीते 12 फरवरी का है जब सदर तहसील में तैनात लेखपाल शैलेश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे थे. उनकी मौजूदगी में एक मरीज से एक्सरे से पहले सौ रुपये मांगे गए. मरीज ने जब पैसे दिए, तो लेखपाल ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की, जिला प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वाशन दिया.

सीएमएस की जांच में सही पाए गए आरोप

शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने तत्काल मामले की जांच कराई. जांच में पुष्टि हुई कि एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध रूप से धन वसूला गया था. आरोप सही पाए जाने पर सीएमएस ने कोतवाली में तहरीर दी. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी अस्पताल में किसी भी कर्मचारी या आउटसोर्स कर्मी को मरीजों से पैसे लेने की अनुमति नहीं है. सीएमएस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दर्ज हुआ केस

सीएमएस की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल होगी. वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान जांच में अहम भूमिका निभाएंगे. यदि आरोप साबित होते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है.

अंदरूनी खींचतान का शिकार हुए अतुल

मुकदमा दर्ज होने के बाद आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन की नौकरी पर संकट गहरा गया है. बताया जा रहा है कि सेवा प्रदाता कंपनी भी आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. वहीं कुछ जानकार यह भी कह रहे हैं कि यह मामला अंदरूनी खींचतान का नतीजा है. अस्पताल के कुछ कर्मियों के कहने पर ही वीडियो बनाया गया था.

Latest News

UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
उत्तर प्रदेश में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है. करीब 300 किलोमीटर लंबे...
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर
24 मई का राशिफल: किस राशि पर आएगा संकट, किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड
UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

Follow Us