
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी की सालगिरह से पहले दंपति ने जीवन लीला की समाप्त ! ऐसे लटके मिले दोनो
Fatehpur News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी की सालगिरह पर आए पति ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली. अचानक हुई घटना से चारो ओर हड़कंप मच गया. मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरुवल का है.
Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में शादी की सालगिरह पर घर आए पति ने अपनी पत्नी के साथ घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Commit Suicide) कर ली. मामला शनिवार किशनपुर (Kishanpur Thana) थाना क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरुवल का बताया जा रहा है.

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी, अचानक मौत को लगाया गले
फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरुवल के रहने वाले लवलेश यादव (26) पुत्र रामरूप की शादी असोथर (Asothar) क्षेत्र की आरती देवी (22) पुत्री शिवभजन यादव से एक साल पहले 28 मई को हुई थी. शादी के बाद दोनों की जीवन यात्रा अच्छी चल रही थी.


अचानक दो मौतों से मचा हड़कंप, बिना पोस्टमार्टम के हुआ अंतिम संस्कार

कमरे के अंदर छत का फंखा एक तरफ पड़ा था और साड़ी के फंदे से दोनों दंपति छत के कुंडे से लटके हुए थे. जानकारी के अनुसार दोनों के शवों को उतारा गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई. परिजन शवों को लेकर घाट पहुंच गए तभी जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए.
किशनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पक्षों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया लेकिन वो लोग मानने को तैयार नहीं हुए अंत में दोनों की आपसी सहमति से पंचनामा भरा गया और हस्ताक्षर लिए गए. फिर उन लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया.
