Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में दरोगा के खाते से उड़ गई 10 लाख की रकम ! थाने पहुंच कर कराई एफआईआर

फतेहपुर में रिटायर्ड दरोगा के खाते से उड़ गए 10 लाख: Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले में साइबर ठगों ने पेंशन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड दरोगा को निशाना बनाकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली. फर्जी ट्रेजरी अधिकारी बनकर कॉल किया गया और लिंक भेजकर खाते से रकम निकाल ली गई.

Fatehpur Cyber Crime: यूपी के फतेहपुर से साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने रिटायर्ड पुलिस दरोगा के बैंक खाते से 10 लाख रुपये उड़ा लिए. पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया के नाम पर ठगों ने भरोसे का फायदा उठाया. ठगी का अहसास होते ही पीड़ित दरोगा थाने पहुंचे और साइबर क्राइम में एफआईआर दर्ज कराई.

रिटायरमेंट के बाद पेंशन के नाम पर रची गई साजिश

धाता थाना क्षेत्र के पल्लावां गांव निवासी रामसेवक सिंह पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर तैनात थे. उनकी तैनाती वाराणसी में रही और वह करीब एक माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए हैं. रिटायरमेंट के बाद पेंशन से जुड़ी औपचारिकताएं चल रही थीं. इसी दौरान साइबर ठगों ने मौके का फायदा उठाया और एक सुनियोजित योजना के तहत उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. ठगों को यह जानकारी थी कि रिटायरमेंट के समय अधिकारी पेंशन को लेकर सतर्क रहते हैं, इसी भरोसे को हथियार बनाया गया.

ट्रेजरी अधिकारी बनकर किया गया फोन, जीता गया भरोसा

20 दिसंबर को रामसेवक सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को वाराणसी ट्रेजरी ऑफिस का अधिकारी बताया. उसने कहा कि पेंशन से संबंधित बड़ी रकम उनके खाते में आने वाली है और इसके लिए कुछ जरूरी अपडेट करने होंगे. बातचीत के दौरान ठग ने पूरी आत्मविश्वास के साथ बात की, जिससे रिटायर्ड दरोगा को किसी भी तरह का शक नहीं हुआ. यही भरोसा आगे चलकर बड़ी साइबर ठगी में बदल गया.

योनो एसबीआई एप के जरिए हासिल की गई गोपनीय जानकारी

फोन पर बातचीत के दौरान साइबर ठग ने रामसेवक सिंह से योनो एसबीआई एप डाउनलोड करवाया. इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली गई. ठग ने कहा कि बिना इस प्रक्रिया के पेंशन की राशि खाते में ट्रांसफर नहीं हो सकेगी. तकनीकी जानकारी के अभाव में रिटायर्ड दरोगा ठगों की बातों में आ गए और अपने बैंक खाते की सुरक्षा खुद ही खतरे में डाल दी.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

व्हाट्सएप लिंक खोलते ही उड़ गए 10 लाख रुपये

23 दिसंबर को साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा और ऑनलाइन रहते हुए उसे खोलने को कहा. जैसे ही लिंक ओपन किया गया, खाते से दो बार में 5-5 लाख रुपये निकाल लिए गए. कुछ ही पलों में कुल 10 लाख रुपये खाते से गायब हो गए. मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आते ही रामसेवक सिंह के होश उड़ गए और उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

बैंक से संपर्क कर लगवाई रोक, दर्ज हुई एफआईआर

ठगी का पता चलते ही पीड़ित दरोगा ने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते से आगे की निकासी पर रोक लगवाई. इसके बाद वह थाने पहुंचे और पूरी घटना की तहरीर दी. साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों को ट्रेस किया जा रहा है.

Read More: UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

28 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में दरोगा के खाते से उड़ गई 10 लाख की रकम ! थाने पहुंच कर कराई एफआईआर

Fatehpur Cyber Crime: यूपी के फतेहपुर से साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने रिटायर्ड पुलिस दरोगा के बैंक खाते से 10 लाख रुपये उड़ा लिए. पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया के नाम पर ठगों ने भरोसे का फायदा उठाया. ठगी का अहसास होते ही पीड़ित दरोगा थाने पहुंचे और साइबर क्राइम में एफआईआर दर्ज कराई.

रिटायरमेंट के बाद पेंशन के नाम पर रची गई साजिश

धाता थाना क्षेत्र के पल्लावां गांव निवासी रामसेवक सिंह पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर तैनात थे. उनकी तैनाती वाराणसी में रही और वह करीब एक माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए हैं. रिटायरमेंट के बाद पेंशन से जुड़ी औपचारिकताएं चल रही थीं. इसी दौरान साइबर ठगों ने मौके का फायदा उठाया और एक सुनियोजित योजना के तहत उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. ठगों को यह जानकारी थी कि रिटायरमेंट के समय अधिकारी पेंशन को लेकर सतर्क रहते हैं, इसी भरोसे को हथियार बनाया गया.

ट्रेजरी अधिकारी बनकर किया गया फोन, जीता गया भरोसा

20 दिसंबर को रामसेवक सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को वाराणसी ट्रेजरी ऑफिस का अधिकारी बताया. उसने कहा कि पेंशन से संबंधित बड़ी रकम उनके खाते में आने वाली है और इसके लिए कुछ जरूरी अपडेट करने होंगे. बातचीत के दौरान ठग ने पूरी आत्मविश्वास के साथ बात की, जिससे रिटायर्ड दरोगा को किसी भी तरह का शक नहीं हुआ. यही भरोसा आगे चलकर बड़ी साइबर ठगी में बदल गया.

योनो एसबीआई एप के जरिए हासिल की गई गोपनीय जानकारी

फोन पर बातचीत के दौरान साइबर ठग ने रामसेवक सिंह से योनो एसबीआई एप डाउनलोड करवाया. इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली गई. ठग ने कहा कि बिना इस प्रक्रिया के पेंशन की राशि खाते में ट्रांसफर नहीं हो सकेगी. तकनीकी जानकारी के अभाव में रिटायर्ड दरोगा ठगों की बातों में आ गए और अपने बैंक खाते की सुरक्षा खुद ही खतरे में डाल दी.

व्हाट्सएप लिंक खोलते ही उड़ गए 10 लाख रुपये

23 दिसंबर को साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा और ऑनलाइन रहते हुए उसे खोलने को कहा. जैसे ही लिंक ओपन किया गया, खाते से दो बार में 5-5 लाख रुपये निकाल लिए गए. कुछ ही पलों में कुल 10 लाख रुपये खाते से गायब हो गए. मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आते ही रामसेवक सिंह के होश उड़ गए और उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

बैंक से संपर्क कर लगवाई रोक, दर्ज हुई एफआईआर

ठगी का पता चलते ही पीड़ित दरोगा ने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते से आगे की निकासी पर रोक लगवाई. इसके बाद वह थाने पहुंचे और पूरी घटना की तहरीर दी. साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों को ट्रेस किया जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई आग की घटना के बाद पूरे प्रदेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी...
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

Follow Us