Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में सपा भाजपा समर्थकों में जमकर चले लाठी डंडे ! भंडारे की गहमागहमी पहुंची चाकू तक

Fatehpur News: फतेहपुर में सपा भाजपा समर्थकों में जमकर चले लाठी डंडे ! भंडारे की गहमागहमी पहुंची चाकू तक
फतेहपुर में सपा भाजपा समर्थक आपस में भिड़े : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भंडारा खाने गए सपा-भाजपा समर्थकों के बीच छिड़ी चुनावी चर्चा लाठी डंडे और चाकू पर उतारू हो गई. बवाल इतना बढ़ा कि दो गंभीर रूप से घायलों को हैलेट रैफर करना पड़ा. घटना किशनपुर (Kishanpur Thana) थाना क्षेत्र की है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में लोकसभा चुनाव की हार जीत की चर्चा अचानक गहमागहमी में उतारू हो गई. किसी ने चाकू से हमला किया तो किसी ने लाठी डंडे से घायल कर दिया. मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के रारी गांव के गड़रियनपुरवा का है जहां मंदिर में चल रहे भंडारे का प्रसाद खाने सपा-भाजपा के समर्थक पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि अचानक प्रत्याशी की हार जीत की चर्चा जंग के मैदान में तब्दील हो गई. बवाल इतना बढ़ा की दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रैफर करना पड़ा वहीं एक व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है. 

फतेहपुर का भंडारा बना चुनावी अखाड़ा, जमकर हुआ बवाल 

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर (Kishanpur) थाना क्षेत्र के रारी गांव के गड़रियनपुरवा स्थित मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया था. बताया जा रहा है कि रात में प्रसाद खाने रघुराजपुर गांव के वीरेंद्र और रारी गांव के अमरजीत सिंह पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक भंडारे में कई गांव के लोग भी मौजूद रहे.

अचानक वीरेंद्र और अमरजीत के बीच सपा-भाजपा प्रत्याशी की हार जीत को लेकर चुनावी चर्चा छिड़ गई. बात इतनी बढ़ी की मंदिर प्रांगण में ही नोक झोंक होने लगी. आस पास के लोगों ने बीच में दोनों पक्षों को रोंका लेकिन उसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष भंडारे से दूर एक पुलिया के पास पहुंचे और आपस में भिड़ गए.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

बताया जा रहा है कि बीजेपी समर्थक शुभम उर्फ लाला तिवारी पर चाकू से ऐसा हमला किया गया कि उसका पेट फट गया वहीं अमरजीत को लाठी डंडे से मरणासन्न कर दिया गया. सपा समर्थक वीरेंद्र यादव भी सिर में चोट लगने से घायल हो गए.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

बवाल बढ़ता देख मौके पर कई लोग पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले गए. जिला अस्पताल पहुंचे शुभम और अमरजीत को गंभीर हालत में कानपुर रैफर कर दिया गया जबकि वीरेंद्र यादव को प्राथमिक उपचार दिया गया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

सपा भाजपा प्रत्याशियों की हार जीत से भिड़े समर्थक दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर में लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त टक्कर देखने को मिल रही है. समर्थक एक दूसरे से वोट ना देने पर चुनावी खुन्नस निकाल रहे हैं. किशनपुर क्षेत्र के भंडारे में हुई घटना में घायल शुभम के भाई परमहंस की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झगड़ा हुआ था एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कर्रवाई की जायेगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us