Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर अरहर के खेत में फेंका शव, बेटी ने देखी लाश तो मचा कोहराम

फतेहपुर में किसान की हत्या, मौके पर पहुंचे एसपी अनूप कुमार सिंह: Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में किसान सुमेर सिंह की सिर काटकर हत्या कर दी गई. बुधवार सुबह बेटी ने अरहर के खेत में शव देखा. घटना से गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में अज्ञात हत्यारों ने किसान सुमेर सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी. सिर को धड़ से अलग कर शव को खेत में फेंक दिया गया. सुबह बेटी की आंखों के सामने खुला यह मंजर पूरे गांव को झकझोर गया.

नलकूप में अकेले रहता था किसान सुमेर सिंह

टीकर गांव निवासी 45 वर्षीय सुमेर सिंह उर्फ प्यारे लाल पेशे से किसान थे और सड़क किनारे अपने खेत के पास बने नलकूप में अकेले रहते थे. नलकूप की कोठरी के साथ उन्होंने एक नया पक्का मकान भी बनवा रखा था, जहां वह अक्सर रात गुजारते थे.

ग्रामीणों के अनुसार सुमेर सिंह रोज सुबह चाय नाश्ते के लिए गांव के अंदर स्थित अपने पुराने मकान जाते थे. उनका जीवन पूरी तरह खेती पर निर्भर था और गांव में किसी से कोई खुला विवाद सामने नहीं आया है. इसी कारण उनकी इस तरह से हत्या होना ग्रामीणों के लिए भी हैरान करने वाला है.

सुबह बेटी पहुंची नलकूप तो नहीं मिले पिता

बुधवार सुबह जब काफी देर तक सुमेर सिंह घर नहीं पहुंचे तो उनकी छोटी बेटी राधिका उन्हें देखने नलकूप की ओर गई. नलकूप की कोठरी में पिता नहीं मिले तो वह पीछे अरहर के खेत की ओर बढ़ी. वहां जो दृश्य सामने आया, उसने उसकी दुनिया हिला दी. पिता का शव खेत में पड़ा था और सिर धड़ से अलग था. यह देखते ही राधिका बेसुध होकर गिर पड़ी. कुछ देर बाद होश में आने पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

शव देखते ही गांव में मचा कोहराम

किसान का सिर कटा शव देख गांव में चीख पुकार मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शांत स्वभाव के सुमेर सिंह की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. शव की स्थिति और हत्या के तरीके को देखकर लोग इस बात से सहमे हुए थे कि हत्यारों ने बेहद क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया है.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो और परिवार को न्याय मिले. सड़क जाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका. इस दौरान पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा और पुलिस बल तैनात रहा.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

पुलिस जांच में जुटी, कारण अब तक स्पष्ट नहीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी जो भी दोषी होगा उसका जल्द खुलासा किया जाएगा. परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्यारों तक जल्द पहुंचा जा सके.

14 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर अरहर के खेत में फेंका शव, बेटी ने देखी लाश तो मचा कोहराम

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में अज्ञात हत्यारों ने किसान सुमेर सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी. सिर को धड़ से अलग कर शव को खेत में फेंक दिया गया. सुबह बेटी की आंखों के सामने खुला यह मंजर पूरे गांव को झकझोर गया.

नलकूप में अकेले रहता था किसान सुमेर सिंह

टीकर गांव निवासी 45 वर्षीय सुमेर सिंह उर्फ प्यारे लाल पेशे से किसान थे और सड़क किनारे अपने खेत के पास बने नलकूप में अकेले रहते थे. नलकूप की कोठरी के साथ उन्होंने एक नया पक्का मकान भी बनवा रखा था, जहां वह अक्सर रात गुजारते थे.

ग्रामीणों के अनुसार सुमेर सिंह रोज सुबह चाय नाश्ते के लिए गांव के अंदर स्थित अपने पुराने मकान जाते थे. उनका जीवन पूरी तरह खेती पर निर्भर था और गांव में किसी से कोई खुला विवाद सामने नहीं आया है. इसी कारण उनकी इस तरह से हत्या होना ग्रामीणों के लिए भी हैरान करने वाला है.

सुबह बेटी पहुंची नलकूप तो नहीं मिले पिता

बुधवार सुबह जब काफी देर तक सुमेर सिंह घर नहीं पहुंचे तो उनकी छोटी बेटी राधिका उन्हें देखने नलकूप की ओर गई. नलकूप की कोठरी में पिता नहीं मिले तो वह पीछे अरहर के खेत की ओर बढ़ी. वहां जो दृश्य सामने आया, उसने उसकी दुनिया हिला दी. पिता का शव खेत में पड़ा था और सिर धड़ से अलग था. यह देखते ही राधिका बेसुध होकर गिर पड़ी. कुछ देर बाद होश में आने पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े.

शव देखते ही गांव में मचा कोहराम

किसान का सिर कटा शव देख गांव में चीख पुकार मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शांत स्वभाव के सुमेर सिंह की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. शव की स्थिति और हत्या के तरीके को देखकर लोग इस बात से सहमे हुए थे कि हत्यारों ने बेहद क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया है.

हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो और परिवार को न्याय मिले. सड़क जाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका. इस दौरान पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा और पुलिस बल तैनात रहा.

पुलिस जांच में जुटी, कारण अब तक स्पष्ट नहीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी जो भी दोषी होगा उसका जल्द खुलासा किया जाएगा. परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्यारों तक जल्द पहुंचा जा सके.

Latest News

Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
फतेहपुर जिले के यमुना कटरी क्षेत्र को जोड़ने वाला इटरौरा-भसरौल मार्ग अब नए स्वरूप में नजर आएगा. सात किलोमीटर लंबे...
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन
Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us