Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में दस सालों से बीमार चल रहे बुजुर्ग ने कुछ ऐसा किया कि सब हैरान हो गए

UP News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में दस सालों से बीमार चल रहे बुजुर्ग ने कुछ ऐसा किया कि सब हैरान हो गए
यूपी के फतेहपुर में बुजुर्ग व्यक्ति ने बीमारी के चलते अपनी जीवन लीला की समाप्त (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीमारी से तंग एक बुजुर्ग ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र की है.

UP News In Hindi: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में सालों से बीमार चल रहे एक बुजुर्ग ने बुधवार की रात गला काट कर आत्महत्या (Suicide) कर ली. घटना जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के कस्बे की है.

बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में परिजन बुजुर्ग को लेकर निजी अस्पताल में गए थे जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. हैरान करने वाली बात ये रही कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बैगर ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया. 

बीमारी से लाचार बुजुर्ग ने काट लिया खुद का गला

फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के मोहल्ला मियांटोला निवासी नसीम उर्फ लल्लू पठान (63) करीब दस सालों से किसी गंभीर बीमारी के चलते बीमार चल रहे थे. जीवन और मरण की जिंदगी से अधर में लटके बुजुर्ग का सारा संसार 6 बाई 4 की खटिया तक सीमित हो गया था.

माली हालत ऐसी ना थी कि किसी बड़े शहर के अच्छे अस्पताल में इलाज करवा सके. बताया जा रहा है कि बुधवार को अपनी बीमारी से तंग आकर लल्लू पठान ने धारदार हथियार से गला काट कर अपने आपको घायल कर लिया.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

जानकारी के मुताबिक जैसे ही परिजन उनके पास पहुंचे जमीन पर पड़े लल्लू पठान तड़प रहे थे और खून चारो ओर फैला हुआ था. घबराए परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस को बिना सूचना दूर कर दिया सुपुर्द-ए-खाक

गुरुवार को भोर पहर बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन उन्हें लेकर घर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए ही झटपट पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

बताया जा रहा है कि आस-पास के लोगों को ये बात ना गवार गुजरी. जानकारी के मुताबिक किसी ने पुलिस को इस बारे में जैसे ही सूचना दी फोर्स लल्लू पठान के घर पहुंच गई. परिजनों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी कि खुद उन्होंने ही आत्महत्या की थी. 

हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी लल्लू पठान की मौत 

जहानाबाद के मियांटोला में नसीम उर्फ लल्लू पठान की हत्या किए जाने जाने की चर्चा जोरो पर हैं. लोगों का मानना है कि नसीम ने अगर आत्महत्या की थी तो परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए उनको दफना कैसे दिया?

चर्चा ये भी रही कि परिजन उनकी बीमारी और खर्च को लेकर परेशान हो गए थे तभी उनकी हत्या कर दी गई और जल्दबाजी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि उनको किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है. साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us