Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर में विधिक सेवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखें न्याय के गुर, विजेताओं को किया गया सम्मानित: Image Credit Original Source

फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला जज सुधीर कुमार पंचम, डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने छात्रों को कानून, मौलिक अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी. कार्यक्रम में नेशनल ओलंपियाड के मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Fatehpur News: फतेहपुर में छात्रों को कानून की बुनियादी जानकारी देने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया. इस दौरान पॉक्सो एक्ट, मौलिक अधिकार और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी जरूरी जानकारी दी गई.

छात्रों को दी गई भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की जानकारी

महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की विभिन्न धाराओं के बारे में बताया गया. इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों को भी आसान भाषा में समझाया गया.

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि कानून की जानकारी केवल अपराध होने के बाद काम नहीं आती, बल्कि कई परिस्थितियों में सही समय पर निर्णय लेने और खुद को सुरक्षित रखने में भी मदद करती है. छात्रों को अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरे व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान करने के लिए भी जागरूक किया गया.

नाबालिग के घर से चले जाने पर सामने आ सकती हैं मुश्किलें

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार नाबालिग के घर से चले जाने के बाद ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, जहां उसके सामने रहने और खाने तक की समस्या खड़ी हो सकती है. ऐसी स्थिति जीवन को काफी कठिन बना सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का लक्ष्य तय करने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने भविष्य को लेकर भी गंभीर रहना चाहिए.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

मौलिक अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों का भी रखें ध्यान

सीजीएम आशुतोष द्वितीय ने विद्यार्थियों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को अधिकार प्रदान किए हैं, लेकिन इन अधिकारों का इस्तेमाल करते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी दूसरे व्यक्ति के अधिकारों में हस्तक्षेप न हो. उन्होंने छात्रों को कानून और संविधान की मूल भावना को समझने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर फोटो और लोकेशन शेयर करने से बचें

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी महत्वपूर्ण सलाह दी. उन्होंने छात्रों से कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें और लोकेशन साझा करने से बचना चाहिए.

डीएम ने बताया कि तकनीक और एआई के जरिए तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है.

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि किसी तरह का अपराध या परेशानी सामने आती है तो सबसे पहले अपने परिजनों को इसकी जानकारी दें. यदि किसी वजह से ऐसा संभव न हो तो 1090 पर शिकायत की जा सकती है.

सहमति के बावजूद पॉक्सो एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि यदि किसी मामले में किशोरी की उम्र 17 वर्ष 10 माह और युवक की उम्र 18 वर्ष दो माह है, तो परिजनों की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की स्थिति बन सकती है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिग की सहमति होने के बावजूद कानून के प्रावधान लागू हो सकते हैं. इस दौरान विद्यार्थियों को नाबालिगों से जुड़े मामलों में कानून की उम्र संबंधी सीमाओं और उनके महत्व को समझाया गया.

नेशनल ओलंपियाड के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

विधिक साक्षरता कार्यक्रम के बाद विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. नेशनल ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मैत्रेय सिंह, अक्षिता शुक्ला पुत्री पंकज शुक्ला और अनुभव सिंह को 3000 रुपये नकद, गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आर्या शुक्ला और देविका यशस्वी को 2500 रुपये नकद, सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसके अलावा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आशुतोष अवस्थी, अक्षत तिवारी, आयुष तिवारी और सिद्धार्थ सिंह को 2000 रुपये नकद, कांस्य मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

कानून की जानकारी के साथ छात्रों का बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम में एक तरफ विद्यार्थियों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी तरफ मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया. न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से शिक्षा को गंभीरता से लेने, लक्ष्य निर्धारित करने और किसी भी परेशानी की स्थिति में भरोसेमंद लोगों से मदद लेने की अपील की.

कार्यक्रम में जिला जज सुधीर कुमार पंचम, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक समेत अन्य अधिकारी विद्यालय पहुंचे. अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कानून, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने से जुड़े कई अहम पहलुओं पर जानकारी साझा की.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us