Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP TB Patient News: यूपी में अब टीबी मरीजों को दो गुना मिलेगी सहायता राशि ! फतेहपुर में इतने हैं पंजीकृत

UP TB Patient News: यूपी में अब टीबी मरीजों को दो गुना मिलेगी सहायता राशि ! फतेहपुर में इतने हैं पंजीकृत
टीबी के मरीजों को अब दो गुना लाभ इतनी मिलेगी सहायता राशि: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

भारत सरकार ने टीबी मरीजों (Tuberculosis patient) की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पोषण योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 500 की जगह 1000 करने का फैसला किया है. एक नम्बर से नए पंजीकृत मरीजों की राशि अब दो गुनी हो जाएगी. यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जनपद में अभी तक पंजीकृत साढ़े चार हजार मरीज हैं

UP Fatehpur TB Patient News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत को टीबी (Tuberculosis) मुक्त करने के लिए मरीजों को दी जाने वाली सहायता राशि को 500 से 1000 करने का फैसला किया है. 1 नवंबर 2024 से सभी नए पंजीकृत मरीजों को पोषण योजना के तहत दो गुनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बात करें तो प्रदेश में 4 लाख 38 हजार टीबी के मरीज पंजीकृत हैं. जिनमें से 11595 नए मरीजों की पुष्टि अभियान के दौरान की गई है. सरकार बीच-बीच में अभियान चलाकर शहर और गांवों में मरीजों की पहचान करती हैं फिर उन्हें पंजीकृत करते हुए समुचित इलाज किया जाता है.

सूबे के फतेहपुर (Fatehpur) जनपद की बात करें तो वर्तमान में 4561 मरीज पंजीकृत हैं जिनका इलाज और अनुदान के रूप में 500 रुपए दिए जाते हैं. बताया जा रहा है कि 1 नवंबर 2024 से नए पंजीकृत मरीजों एक हजार दिए जाएंगे. 

फतेहपुर के टीवी मरीजों को अब एक हजार महीना 

भारत सरकार की टीबी मुक्त योजना में पोषण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 1 नवंबर 2024 से दो गुना कर दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जनपद के 4561 मरीज पंजीकृत हैं जिन्हें निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत 500 रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शहाबुद्दीन के अनुसार 1 नवंबर 2024 से पंजीकृत नए मरीजों को ही दो गुनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को लाभ मिलेगा. जिला क्षय रोग अधिकारी ने अनुसार निक्षय योजना (एनपीवाई) के तहत बढ़ी हुई पोषण सहायता राशि दी जाएगी.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

जानकारी के मुताबिक पंजीकृत मरीजों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में सीधे पैसा भेजा जाएगा. आपको बतादें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय टीबी मरीजों की जांच और दवा सरकारी अस्पतालों से मुफ्त में करवाता है इसके लिए किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती है. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

पुराने पंजीकृत मरीजों को भी क्या मिलेगा लाभ 

टीबी मरीजों को मिलने वाली दो गुनी सहायता राशि क्या केवल नए मरीजों को मिलेगी इसके लिए लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका लाभ सभी मरीजों को मिलेगा वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में केवल 1 नवंबर 2024 से या उसके बाद पंजीकृत मरीजों को ही इसका लाभ मिलेगा इसकी बात कही जा रही है. हालांकि फतेहपुर के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ शहाबुद्दीन ने इस योजना का लाभ केवल नए पंजीकृत मरीजों को दिए जाने की बात मीडिया से कही है. 

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us