Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बकरी पालन योजना के लिए पांच को स्वीकृति ! 2.6 करोड़ से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बकरी पालन योजना के लिए पांच को स्वीकृति ! 2.6 करोड़ से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
यूपी के फतेहपुर में पांच पशुपालकों को मिला बकरी योजना का लाभ: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) की योजना के तहत पांच पशुपालकों को बकरी पालन योजना (UP Bakri Palan Yojana 2024) का लाभ दिया है. जिले के पांच लोगों को 2.6 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है.

UP Bakri Palan Yojana 2024: यूपी के फतेहपुर में राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं. जिनमें से बकरी पालन योजना भी (UP Bakri Palan Yojana 2024) है. जिसके तहत पशुपालकों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाती है.

फतेहपुर (Fatehpur) में मंगलवार की शाम प्रदेश सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को पांच नामों की स्वीकृति प्रदान की है. जिसके तहत कुल 2 करोड़ 60 लाख की अनुमति दी गई है. इस योजना के तहत युवा उद्यमियों को रोजगार से जोड़ने और रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. योजना के तहत बकरी की यूनिट लगाने पर पशुधन विभाग कुल लागत पर पचास प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करता है.

पांच पशुपालकों को जिले में मिला योजना का लाभ 

फतेहपुर (Fatehpur) के पांच पशुपालकों को बकरी पालन योजना (UP Bakri Palan Yojana 2024) के लिए शासन ने अनुमति प्रदान की है. इसमें तेलियानी ब्लॉक के भैरमपुर निवासी अतुल कुमार मौर्या को एक करोड़ का ऋण प्रदान किया गया है.

मलवां ब्लॉक के दावतपुर निवासी सत्यम बाजपेई पुत्र ओम प्रकाश बाजपेई उर्फ संतू को 60 लाख का ऋण प्रदान किया गया है. अमौली ब्लॉक के रनूपुर निवासी आशीष कुमार उत्तम को भी 60 लाख का ऋण मिला है.मलवां ब्लॉक के शाहजहांपुर निवासी रमन पटेल एवं ऐरायां ब्लॉक धर्मेश कुमार को 20 लाख के ऋष की स्वीकृति प्रदान की गई है. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पांच कैटेगरी में प्रदान किया जाता है ऋण 

राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के तहत बकरी पालन योजना (UP Bakri Palan Yojana 2024) के तहत पांच कैटेगरी में ऋण प्रदान किया जाता है जिसमें पशुपालकों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाती है. 500 बकरियों और 25 बीजू बकरे की यूनिट के लिए 1 करोड़ का ऋण.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

400 बकरियों और 20 बीजू बकरे के यूनिट के लिए 80 लाख का ऋण. 300 बकरियों और 15 बीजू बकरे के लिए 60 लाख का ऋण. 200 बकरियों और 10 बीजू बकरे के लिए 40 लाख का ऋण. 100 बकरियों और 5 बीजू बकरे की यूनिट के लिए 20 लाख का ऋण प्रदान किया जाता है. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

ओम प्रकाश बाजपेई कई बार हो चुके हैं सम्मानित 

मलवां ब्लॉक के दावतपुर निवासी ओमप्रकाश बाजपेई उर्फ संतू को डेरी उद्योग सहित अन्य पशुपालक योजना के तहत फतेहपुर के आला अधिकारी सम्मानित कर चुके हैं. बकरी पालन योजना (UP Bakri Palan Yojana) में इस बार उनके पुत्र सत्यम बाजपेई को इस योजना का लाभ मिला है. संतू बाजपेई एक उन्नतिशील किसान और एक पशुपालक हैं जिन्होंने अपने गांव में ही रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us