Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल (File Photo): Image Credit Original Source

फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में बंद भाजपा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी को फतेहपुर जिला जेल से कानपुर जिला जेल भेज दिया गया है. जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों को इस स्थानांतरण की वजह बताया जा रहा है. मामले में अब तक सात आरोपी जेल जा चुके हैं.

Fatehpur News: फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा में जमीन कब्जे को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में जेल में बंद भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी को कानपुर जिला जेल भेज दिया गया है. रिंकू लोहारी को फतेहपुर जिला जेल से स्थानांतरित किया गया है. अचानक हुए इस जेल ट्रांसफर को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि, जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है.

हसवा में करोड़ों की जमीन को लेकर भिड़े थे दो पक्ष

पूरा मामला थरियांव थाना क्षेत्र की हसवा चौकी के पास का है. 16 सितंबर को कानपुर-प्रयागराज हाईवे से सटी करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे.

बताया गया कि अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी अपने समर्थकों के साथ जमीन पर पहुंचे थे. दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो पहले कहासुनी हुई और इसके बाद विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

अचानक चली गोलियां, हाईवे पर मच गई थी अफरातफरी

विवाद के दौरान अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई थी. हाईवे के किनारे गोलियां चलने से वहां अफरातफरी मच गई. घटना के वीडियो भी सामने आए थे, जिसके बाद मामला और सुर्खियों में आ गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

घटना के शुरुआती दौर में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग के आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल और सामने आए वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जांच में रिंकू लोहारी पक्ष पर फायरिंग का आरोप

विवेचना आगे बढ़ने के साथ पुलिस की जांच में रिंकू लोहारी पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई. जांच के दौरान गाजीपुर क्षेत्र के सेवरामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर बलराम मिश्रा की भूमिका भी सामने आई.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, बलराम मिश्रा, पुत्तू उर्फ नरेंद्र, गुड्डू पटेल और शिवकुमार को गिरफ्तार किया था. सभी आरोपियों को हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया था.

दो फरार आरोपियों ने बाद में किया सरेंडर

मामले में दीपू पटेल और गजानन मिश्रा फरार चल रहे थे. पुलिस की कार्रवाई के बीच दोनों आरोपियों ने बाद में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को भी जेल भेज दिया गया. इस तरह हसवा फायरिंग मामले में अब तक कुल सात आरोपी जेल पहुंच चुके हैं.

जेल प्रशासन ने ज्यादा जानकारी देने से किया इनकार

रिंकू लोहारी के स्थानांतरण को लेकर फतेहपुर जिला जेल के जेलर जितेंद्र यादव से जानकारी लेने का प्रयास किया गया. लेकिन उन्होंने मामले में विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया.

ऐसे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर यही सामने आया है कि रिंकू लोहारी को सुरक्षा कारणों के चलते फतेहपुर जिला जेल से कानपुर जिला जेल स्थानांतरित किया गया है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us