Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मां-बच्ची की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मां-बच्ची की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
यूपी के फतेहपुर में मां-बच्ची की हत्या मौके पर पहुंची पुलिस: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मां और तीन साल की बच्ची की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र कुंवरपुर रोड बाजपुर गांव की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार देर शाम एक मां-बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के कुंवरपुर रोड बाजपुर गांव के खेतों की है.

बताया जा रहा है कि खेत के मालिक ने बदबू आने पर जब देखा तो झाड़ियों में एक महिला और लगभग तीन साल की बच्ची का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

मां-बच्ची की हत्या कर झाड़ियों में फेंका गया शव 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के कुंवरपुर मुगल रोड के बाजपुर गांव के खेतों में मां-बच्ची का शव देर शाम मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि धान खेत देखने गए सुरेश पासवान को अचानक तेज बदबू महसूस हुई तो उन्होंने खेतों से सटी खंती की झाड़ियों में देखा तो एक महिला और बच्ची का शव दिखाई दिया.

शव देखते ही अचानक क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी के मुताबिक जैसे ही पुलिस को सूचना मिली मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी, बिंदकी सीओ सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

साक्ष्य संकलन के दौरान ये देखा गया कि महिला ने पैरों में सैंडिल पहने हैं और बच्ची की उम्र लगभग तीन साल के आसपास है. दोनों के गर्दन में किसी धारदार हथियार से वार किया गया है. महिला की उम्र लगभग 30 साल के आसपास बताई जा रही है. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

तीन दिन पहले की गई थी हत्या (Fatehpur Murder News)

धान के खेतों के पास बनी खंती और झाड़ियों के पास मिले मां-बेटी के हत्यायुक्त (Murder) शव देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लगभग तीन पहले दोनों की हत्या कर शव को फेंका गया है. महिला का शव फूल गया है जबकि बच्ची की आंखे सूखकर पथरा गईं हैं.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

कपड़े और पहनावे से लग रहा है कि दोनों को कहीं जाते समय या ले जाकर हत्या कर (Murder In Fatehpur) शव को फेंका गया है. क्षेत्रीय लोगों की माने तो खेतों के पास से तीव्र दुर्गंध आने के बाद जब लोगों ने देखा तो दोनों के शव पड़े मिले. 

क्या कहा एएसपी विजय शंकर मिश्र? 

क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे एएसपी विजय शंकर मिश्र ने फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन करवाने के बाद कहा कि कैंची मोड़ कुंवरपुर मुगल रोड के मुख्य मार्ग बाजपुर गांव से लगे खेतों की खंती से एक 28 से 30 वर्ष की महिला और बच्ची का शव प्राप्त हुआ है. दोनों की शिनाख्त कराई जा रही है साथ ही दोनों के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us