Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में महिला पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप ! प्रधान ने डीएम को दिया इस्तीफा

UP Fatehpur News: फतेहपुर में महिला पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप ! प्रधान ने डीएम को दिया इस्तीफा
फतेहपुर डीएम कार्यालय में सचिव की शिकायत करते प्रधान बाएं, दाएं एक मीटिंग में डीएम रविंद्र सिंह: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ग्राम पंचायत सचिव की धमकी से तंग आकर प्रधान ने डीएम को इस्तीफा देने की बात कही है. मामला खजुहा ब्लॉक (Khajuha) के ग्राम पंचायत केवई (Kewai) का है. अधिकारी ने जांच की बात कही है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में ग्राम पंचायत सचिव की धमकी और मनमानी से तंग आकर ग्राम प्रधान ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए अपने इस्तीफे की मांग की है. मामला खजुहा ब्लॉक (Khajua Block) के ग्राम पंचायत केवई (Kewai) का है.

प्रधान पिंटू का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी प्राची मिश्रा जबरन अपने हिसाब से काम करवाना चाहती हैं और विकास कार्यों का भुगतान भी नहीं कर रहीं हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में प्रधान ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 

साहब सचिव का क्लस्टर बदल दें या मेरा इस्तीफा स्वीकार करें

फतेहपुर (Fatehpur) में इन दिनों ग्राम पंचायत के सचिवों की मनमानी सातवें आसमान पर है. प्रधान के पद को छोटा समझते हुए सेक्रेटरी पंचायतों में अपने हिसाब से काम और भुगतान के लिए आए दिन ग्राम प्रधान को परेशानी में डाल रहे हैं. तत्कालीन डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) ने इसी के चलते कई सचिवों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था.

ताजा मामला खजुआ ब्लॉक (Khajua Block) के केवई (Kewai) ग्राम पंचायत का है जहां के प्रधान पिंटू ने डीम कार्यालय पहुंच कर पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही अपने इस्तीफे की पेशकश भी की है. आरोप है कि ग्राम पंचायत में सचिव प्राची मिश्रा मनमाने तरीके से काम करती हैं साथ ही विकास कार्यों का भुगतान भी नहीं करती हैं जिससे प्रधान लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

पिंटू प्रधान के साथ ही कोरवां प्रधान भैरवदीन ने भी शिकायत करते हुए कहा कि सचिव ने फर्जी तरीके से 27 हजार रुपए का भुगतान अपनी एजेंसी को कर दिया है साथ ही कई भुगतान पेंडिंग हैं जिनको कई बार कहने के बाद भी नहीं कर रहीं हैं. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सचिव प्राची मिश्रा ने कहा आरोप बेबुनियाद 

डीएम कार्यालय के अधिकारी ने प्रधानों के आरोपों को ध्यान में रहते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए ग्राम विकास अधिकारी प्राची मिश्रा ने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों की जगह प्रधान जेसीबी से काम करवाते हैं और पंचायत में गलत तरीके से कराए गए कामों के लिए भुगतान चाहते हैं जिस पर विरोध करने पर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us