Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी न्यूज़ इन हिंदी: फतेहपुर में सपा नेता Haji Raza से 1.50 करोड़ की वसूली करेगा प्रशासन ! तीन दिन चला था बुलडोजर

यूपी न्यूज़ इन हिंदी: फतेहपुर में सपा नेता Haji Raza से 1.50 करोड़ की वसूली करेगा प्रशासन ! तीन दिन चला था बुलडोजर
यूपी के फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा से होगी 1.50 करोड़ की वसूली: Image Credit Original Source

Haji Raja Fatehpur News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सपा नेता हाजी रजा (Haji Raja) का निर्माणाधीन अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ध्वस्त करने के बाद जिला प्रशासन उससे डेढ़ करोड़ की वसूली करेगा. डीएम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने की थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

यूपी न्यूज़ इन हिंदी: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) में सपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा (Haji Raja) की बाकरगंज चमड़ा मंडी स्थित निर्माणाधीन अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने ध्वस्त किया था.

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन अब ध्वस्तीकरण में खर्च हुए पैसे भी सपा नेता से वसूलेगा. जानकारी के मुताबिक प्रशासन इसके लिए पूरा खाका तैयार कर रहा है. अनुमान के मुताबिक लगभग 1.50 करोड़ की वसूली की जाएगी जिसमें मशीनों का खर्च और ड्यूटी के दौरान लगे पुलिस कर्मियों, राजस्व टीम की मौजूदगी भी शामिल है. 

जिला प्रशासन ने क्यों की थी कार्रवाई

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज पुरानी चमड़ा मंडी में बने निर्माणाधीन अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को गिराने के लिए बीते मंगलवार को कई थानों की पुलिस फोर्स पीएसी सहित राजस्व की टीम पहुंची थी.

शुरुवाती दौर में बुलडोजर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराने का काम किया जा रहा था लेकिन ये इतना आसान नहीं था उसके बाद प्रशासन ने हैमर बुलडोजर का प्रयोग करते हुए कार्रवाई की और प्रयागराज से प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम को बुलाया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

बताया जा रहा है कि फुल कंक्रीट से बनी इस इमारत को गिराने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आपको बता दें कि बिना नक्शा पास इस बिल्डिंग को बनाया गया था जिसके लिए 21 अप्रैल 2022 को एसडीएम कोर्ट/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को गिराने का आदेश जारी किया था.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कोर्ट /नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र में इसको चैलेंज किया गया जहां से 8 अगस्त 2024 को इसे खारिज करते हुए एसडीएम कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए गिराने का आदेश दिया गया. प्रशासन के अनुसार ये बिल्डिंग फरीद अहमद, रजा मोहम्मद और आयशा खातून के नाम है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

प्रशासनिक अमले के साथ कई थानों की पुलिस रही तैनात

हाजी रजा (Haji Raza) की बहुमंजिला निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को गिराने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी जिसमें राजस्व पीएसी के साथ-साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम भी शामिल है.

तीन दिन तक चली कार्रवाई में मशीनों और मजदूरों में लगभग 6 लाख का खर्च आया था इसके साथ ही जितनी टीम यहां ड्यूटी में मौजूद रही उसका भी चार्ज इसमें जोड़ा जाएगा.

सदर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय मीडिया को जानकारी देते हुए बताते हैं कि सारे खर्च का ब्यौरा तैयार किया जाएगा जितना भी खर्च है उसको वसूलने के लिए नोटिस जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक लगभग डेढ़ करोड़ के आस पास खर्च है.

राजनीति से प्रेरित है हाजी रजा का प्रकरण 

सपा नेता हाजी रजा (Haji Raza) के ऊपर दो दर्जन से अधिक केस लगे हैं जिसमें गैगेस्टर हिस्ट्रीशीटर सहित कई मामले हैं लेकिन 17 केसों में उसे क्लीन चिट मिल चुकी है. पुलिस लगातार उसकी संपत्तियों से जुड़ी कुंडली खघाल रही है.

लेकिन जनपद में इसे राजनीतिक परिदृश्य से जोड़कर देखा जा रहा है. नगर पालिका को सालों से अपने हिसाब से चलाने वाले हाजी रजा (Haji Raza) अपनी ही बिल्डिंग का नक्शा पास कराने से कैसे चूक गए इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

जिला बदर समाप्त होने के बाद पीएम पर गलत टिप्पणी करना रजा के लिए गले की फांस बन गया. कुछ लोग योगी राज में की गई कार्रवाई से खुश हैं तो वहीं विपक्षी इसे राजनीतिक परिदृश्य से जोड़कर देख रहें हैं.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us