Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के सपा नेता हाजी रजा की बहुमंजिला इमारत पर गरजा बुलडोजर ! पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी

Fatehpur News: फतेहपुर के सपा नेता हाजी रजा की बहुमंजिला इमारत पर गरजा बुलडोजर ! पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी
फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सपा नेता हाजी रजा (Haji Raja) की करोड़ों की बहुमंजिला इमारत को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा (Haji Raja) उर्फ रजा मोहम्मद की करोड़ों की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि शहर के बाकरगंज चमड़ा मंडी स्थित बेशकीमती जमीन पर बिना नक्शा पास किए निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल बना दिया गया था.

मंगलवार सुबह तकरीबन आठ बजे कई थानों की फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और देखते ही देखते पूरे इलाको को छावनी बनाते हुए बुलडोजर गरजने लगा. 

चार साल पहले बिल्डिंग का प्रकरण आया था सामने 

सपा नेता हाजी रजा (Haji Raja)पर करीब चार साल पहले गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई थी उसी दौरान इस बिल्डिंग का प्रकरण भी सामने आया था. तत्कालीन भाजपा सदर विधायक विक्रम सिंह ने भी इसकी शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि 20 करोड़ से ज्यादा की मालियत रखने वाली इस निर्माणाधीन इमारत को नक्शा पास कराए बिना कामर्शियल ब्लिडिंग का निर्माण किया गया था.

fatehpur_haji_raja_latest_news
फतेहपुर का बाकरगंज बना छावनी: फोटो Image Credit Original Source

जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल 2022 को एसडीएम कोर्ट/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को गिराने का आदेश जारी किया था. बताया जा रहा है कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कोर्ट /नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र में इसको चैलेंज किया गया जहां से 8 अगस्त 2024 को इसे खारिज कर दिया गया. एसडीएम सदर के पत्र के अनुसार ये बिल्डिंग फरीद अहमद, रजा मोहम्मद और आयशा खातून के नाम है जिसमें नियम विरुद्ध निमार्ण के चलते कार्रवाई की गई है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

छावनी में तब्दील हुआ बाकरगंज, पीएसी हुई तैनात

फतेहपुर के बाकरगंज चमड़ा मंडी स्थित अवैध बिल्डिंग को गिराने के लिए एक दिन पहले ही दस थानों से फोर्स बुलाई गई साथ ही दो प्लाटून पीएसी को भी लगाया गया. बताया जा रहा है कि सुबह होते ही पूरे इलाके को पुलिस और जिला प्रशासन ने छावनी में तब्दील करते हुए बुलडोजर से निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत को गिराने का काम शुरू कर दिया.

पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान हाजी रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर विवादित टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भाजपाइयों ने इसका विरोध किया था.

बताया जा रहा है कि इस मामले में हाजी रजा (Haji Raja) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए छापेमारी भी की गई थी. एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने बयान जारी करते हुए कहा कि हाजी रजा के ऊपर जनपद के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं ये एक गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है वर्तमान की कार्रवाई विनिमय क्षेत्र के अंतर्गत हो रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा...
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Follow Us