Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में कार सवार और पुलिस की जबरदस्त रेस ! ऐसे चकमा देकर भाग रहा था, दौड़ाकर पकड़ा

UP Fatehpur News: फतेहपुर में कार सवार और पुलिस की जबरदस्त रेस ! ऐसे चकमा देकर भाग रहा था, दौड़ाकर पकड़ा
यूपी के फतेहपुर में पुलिस और आरोपी के बीच कार रेस ऐसे दबोचा: Image Credit Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में देर रात फिल्मी स्टाइल में पुलिस और आरोपी की जबरदस्त रेस देखने को मिली. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र की है. बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो रहा था आरोपी

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में कार सवार युवक और पुलिस का पीछा करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. घटना शुक्रवार देर रात सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहे की है.

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो रही थी. पुलिस के रोकने पर आरोपी रुकने के बजाय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बाइक सवार को पुलिस की एक बैन ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है. 

फिल्मी स्टाइल में हुई रेस, पकड़ा गया आरोपी

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद पिकेट और पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास क्या तो वो भागने लगा.

बताया जा रहा है कि घायल युवक को पुलिस ने पिकेट से जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं दो पुलिस कर्मी बाइक से कार का पीछा करने लगे. कार पुलिस को चकमा देते हुए कचेहरी की तरफ मुड़ गई लेकिन पुलिस उसका पीछा करती रही. कंट्रोल रूम को तब तक सूचना मिल चुकी थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

कार सवार पटेल नगर से आईटीआई रोड पहुंच गया लेकिन बाइक सवार उनका पीछा करती रही. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक पुलिस की एक पिकेट भी आ गई सायरन बजाते हुए कार के पीछे लग गई. सूनी सड़क के कारण कार तेज रफ्तार से जा रही थी लेकिन जैसे ही वर्मा चौहारा पहुंची तो जाम की वजह से रुक गई तभी पुलिस ने उसको दबोच लिया. 

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

कबाड़ी मार्केट का रहने वाला है मो.रशीद 

शहर के पत्थरकटा से पुलिस और आरोपी के बीच शुरू हुई रेस करीब तीन किलोमीटर चलकर वर्मा चौराहे पर रुकी. पुलिस ने कार सहित चालक मो. रशीद पुत्र मो. हनीफ निवासी पीरनपुर कबाड़ी मार्केट को गिफ्तार कर लिया. कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर कार को सीज कर दिया गया है. सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us