Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi: यूपी के इस जिले में सांप की दहशत ! हिल गया पूरा सरकारी सिस्टम, सपेरे भी कुछ नहीं बिगाड़ पाए

UP News In Hindi: यूपी के इस जिले में सांप की दहशत ! हिल गया पूरा सरकारी सिस्टम, सपेरे भी कुछ नहीं बिगाड़ पाए
यूपी के फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सांप की दहशत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कलेक्ट्रेट परिसर के अभिलेखागार में अचानक सांप (Snake In Fatehpur) घुसने से अफरा-तफरी मच गई. सपेरों की बीन की आवाज से काम काज प्रभावित हो गया. सांप का इतना डर है कि पूरा सिस्टम हिल गया है.

UP News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में एक सांप ने पूरे सरकारी सिस्टम को हिला कर रख दिया है. कर्मचारी अपना काम छोड़कर डर के साए में जी रहे हैं. विषधर का इतना खौफ है कि सपेरों की बीन भी कुछ काम नहीं आई.

नागिन डांस की धुन में नाचने वाले शेषावतार को न जाने किस वीणा का इंतजार है. अचानक आखों से ओझल होते ही मानो दिन का चैन छीन लिया हो.कर्मचारियों के मन में आ रहा है कि.."हे महराज अब तो निकलो क्या पूरा बही खाता लिखकर ही जाओगे"..कलेक्ट्रेट परिसर को अपनी फन में उठाए अहि भुजंग सभी को नाच नचाए हुएं हैं.

जब कलेक्ट्रेट परिसर में बजने लगी बीन 

फतेहपुर (Fatehpur) के जिलाधिकारी कार्यालय के अभिलेखागार में घुसे सांप (Snake In Fatehpur) के डर से कर्मचारियों ने अपना सारा काम काज ठप कर दिया है. बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को मुआयने के दौरान कक्ष में अचानक सांप घुस गया.

देखते ही देखते चारो ओर हड़कंप मच गया. बीच में मुआयने को रोक दिया गया और वन विभाग को सांप पकड़ने का जिम्मा दे दिया गया. फसलों में दवा की सही मात्रा बताने वाला कृषि विभाग भी पीछे नहीं रहा और अभिलेखागार में दवा का छिड़काव करने लगा लेकिन सांप टस से मस नहीं हुआ.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

तभी किसी ने सपेरों को भी आमंत्रण दे दिया. फिर क्या था पूरा कलेक्ट्रेट परिसर मौखर (बीन) की धुन से गूंजने लगा. लेकिन इससे भी कुछ फर्क नहीं पड़ा मानो महासय ने सावन में भांग खाकर कहीं गहरी निद्रा ले ली हो. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

नहीं दिखा सांप दहशत के साए में कर्मचारी 

वन विभाग कृषि विभाग और सपेरों के पहुंचने के बाद भी सांप कहीं दिखाई नहीं दिया. लेकिन पिछले एक सप्ताह से सारे कर्मचारी डरते हुए काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सांप के आने से वादकारी किसान और अधिवक्ता नकल के काम से प्रभावित हो रहे हैं. हालाकि डर के साए में भी कर्मचारी अपना काम अब कर रहे हैं लेकिन कमरे में घुसते ही पहले निगाह चारो ओर जाती है.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us