Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi: फतेहपुर में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना ! बरसात की रात भी नहीं डिगा संकल्प

UP News In Hindi: फतेहपुर में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना ! बरसात की रात भी नहीं डिगा संकल्प
फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक में धरने में बैठे किसान रात में अनवरत जारी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में गांवों व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान लामबंद होकर बहुआ ब्लॉक (Bahua Block) में धरने में बैठ गए हैं. सुबह से शुरू धरना रात्रि कालीन भी जारी है.

UP News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में कई सूत्री मांगों और गांवों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैट ग्रुप) के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने गुरुवार को बहुआ ब्लॉक (Bahua Block) के अंदर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया.

किसानों का कहना है कि जब तक गांवों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना अनवरत चलता रहेगा. 

शासन की गाइडलाइन के बाद भी बीडीओ रहे नदारत 

फतेहपुर (Fatehpur) के बहुआ ब्लॉक (Bahua Block) में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने गांव में सचिवों की मनमानी आवास के नाम पर पैसा लेना सहित विकास के कामों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद दिखे.

जिन गांवों के ग्रामीण परेशान हैं उनमें कंजरनपुर, करसवां, हथेमा, कठवारा, मिर्जापुर, भगवानपुर, अयाह, बनकटा, अहिरणखेडा, सुकेती, धनसिंहपुर, मर्दनपुर, पखरौली, बिझौली, पमरौली सहित कुछ अन्य गांव भी शामिल हैं.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

किसान यूनियन ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी मनमाने तरीके से गांवों में लूट मची हुई है. उन्होंने बीडीओ मनोज अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि शासन की गाइडलाइन है कि खंड विकास अधिकारी का रात्रि विश्राम ब्लॉक में होना चाहिए लेकिन वो नदारत हैं. 

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

रात में भी जारी है बहुआ ब्लॉक में धरना

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) का रात्रि कालीन धरना जारी है. बताया जा रहा है अपनी कई सूत्री मांगों को लेकर किसान परिसर में ही डटें हुए हैं. जानकारी के मुताबिक जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खिचड़ी खाकर स्वाभिमान को जिंदा किए किसान

बहुआ ब्लॉक में किसानों ने रात के भोजन में खिचड़ी (तहरी) खाकर धरने में बैठे हुए हैं. एक किसान नेता कहते हैं कि पूरे ब्लॉक में भ्रष्टाचार व्याप्त है. राजनीतिक संरक्षण के चलते अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए सरकारी योजनाओं में पलीता लगा रहे हैं.

किसान गरीब होता जा रहा है और सचिव अधिकारी करोड़पति. आपको बतादें कि इससे पहले भी बहुआ ब्लॉक की कई शिकायते हो चुकी हैं जिसमें डीएम सी इंदुमति ने बड़ी कार्रवाई भी की है लेकिन सचिवों की मनमानी अपने चरम पर है.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us