Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के पीटीओ सस्पेंड, एआरटीओ और खनन अधिकारी पर गिर सकती है गाज, माफियाओं में हड़कंप

Fatehpur News: फतेहपुर के पीटीओ सस्पेंड, एआरटीओ और खनन अधिकारी पर गिर सकती है गाज, माफियाओं में हड़कंप
फतेहपुर के पीटीओ हुए सस्पेंड, ARTO खनन अधिकारी की बारी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ओवरलोड ट्रकों से होने वाली रोजाना की गुप्त वसूली का राज खुलते ही विभाग में भूकंप आ गया है. एसटीएफ की तगड़ी कार्रवाई के बाद पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी निलंबित हो चुके हैं. अब एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा और खनन अधिकारी देशराज पर भी कार्रवाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में ओवरलोड ट्रकों से होने वाली अवैध वसूली का खेल जितना बड़ा था, उसका खुलासा उतना ही चौकाने वाला निकला. एसटीएफ के मुकदमे दर्ज होने के बाद पूरे विभाग में सन्नाटा फैल गया है. सबसे पहले पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी की कुर्सी गई और अब एआरटीओ एवं खनन अधिकारी पर भी कार्रवाई का शिकंजा कस चुका है. शासन इस नेटवर्क को उखाड़ फेंकने के मूड में है.

पीटीओ की कुर्सी सबसे पहले हिली

वसूली खेल का सबसे पहला शिकार यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) अखिलेश चतुर्वेदी बने. विभाग ने रिटायरमेंट से सिर्फ दो दिन पहले उनकी कुर्सी खींच ली. आरोप यह कि उन्होंने प्राइवेट ड्राइवर बबलू पटेल के सहारे ट्रकों को पास करवाया और अवैध वसूली जमकर कराई. 12 नवंबर को एसटीएफ द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद वे छुट्टी काट रहे थे. लेकिन विभागीय जांच ने जैसे ही परतें खोलीं, उनके लिए वापसी का रास्ता बंद हो गया. शुक्रवार को परिवहन आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया.

एआरटीओ और खनन अधिकारी पर गिर सकती है गाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे खेल का ‘बड़ा चेहरा’ जो बताया जा रहा है, उसमें एआरटीओ प्रशासन पुष्पांजलि मित्रा और खनन अधिकारी देशराज भी शामिल हैं. आरोप है कि जिले में ओवरलोड ट्रकों की रोजाना की एंट्री और वसूली की पूरी व्यवस्था इनके इशारे पर चलती थी. विभाग ने दोनों अधिकारियों की फाइल शासन के पास भेज दी है और वहां से मंजूरी मिलते ही इन पर भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो फतेहपुर और रायबरेली में दर्ज मुकदमों की जांच ने कई पुख्ता सबूत दे दिए हैं.

ओवरलोड का ‘अंडरग्राउंड नेटवर्क’

एसटीएफ की जांच में पता चला कि यह सिर्फ वसूली नहीं, बल्कि एक तय ‘नेटवर्क’ था. मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड से आने वाले ओवरलोड ट्रक जिले में एक खास रकम देकर आराम से प्रवेश कर जाते थे. ढाबों पर बैठे लोकेशनबाज इशारा मिलते ही ट्रकों को आगे बढ़ने की अनुमति दे देते थे. इस नेटवर्क की कमाई इतनी ज्यादा थी कि रोज लाखों रुपये का खेल चलता था. प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तो सात सौ से अधिक ओवरलोड ट्रक पकड़े गए और लोकेशनबाजों पर भी मुकदमे दर्ज हुए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में विहिप के नगर सह मंत्री की मौत ! हाइटेंशन की चपेट से हुआ हादसा, मचा हड़कंप

पीटीओ के चार ‘मास्टरमाइंड’ साथी

इस पूरे खेल का सबसे दिलचस्प और चौंकाने वाला पहलू था पीटीओ के चार शागिर्द. ये चार लोग मौके पर जाकर सौदेबाजी करते थे. पीटीओ को जब भी गड़बड़ दिखती, ये शागिर्द बात करने भेजे जाते. ट्रक चालक से रेट तय होता, पैसे इकट्ठा किए जाते और गाड़ी आगे बढ़ा दी जाती. पीटीओ का ड्राइवर पूरा ऑपरेशन मोबाइल पर कंट्रोल करता था. यह टीम इतनी संगठित थी कि बाहर से देखने पर सब कुछ नियमों के मुताबिक लगता था, लेकिन अंदर से पूरा सिस्टम वसूली पर टिका हुआ था.

Read More: Fatehpur Medical College: रात 9 के बाद सीनियर बेल्ट से करते हैं पिटाई ! शासन से शिकायत, छात्रों को मिल रही धमकी

एसटीएफ की दबिश से टूटा साम्राज्य

एसटीएफ की शिकायत ने इस वसूली साम्राज्य की जड़ें हिला दी हैं. फतेहपुर और रायबरेली में दर्ज एफआईआर अब गंभीर मोड़ ले चुकी है और विवेचना तेज है. विभागीय सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारी भी हो सकती है. शासन इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी में है और माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है. आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

Read More: Fatehpur News: जामताड़ा की तरह फतेहपुर बना साइबर क्राइम का गढ़ ! 16 लोगों पर मुकदमा, 3 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
फतेहपुर के जाफरगंज कस्बे में एक मामूली सी लापरवाही ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी. छठी कार्यक्रम से ठीक...
Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत
Fatehpur News: माल बाबू से साहित्य के शिखर तक, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ ओपी अवस्थी का निधन, जानिए फतेहपुर की आत्मा में उनका योगदान
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू ! कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में
आज का राशिफल 09 फरवरी 2026: अगर चंद्रमा से हैं पीड़ित तो भगवान शिव का करें उपाय, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UP Board Exam 2026: फतेहपुर में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रश्नपत्र, छह तालों वाले स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी
Fatehpur News: क्या जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर हटाए गए सीओ सिटी और सदर कोतवाल? पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म

Follow Us