Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raebareli News: विश्व मानवाधिकार दिवस पर कई दिग्गज होंगे एक साथ ! जजों, अफसरों की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मान समारोह

रायबरेली में होगा विश्व मानवाधिकार दिवस पर भव्य कार्यक्रम, आएंगे कई बड़े दिग्गज: Image Yugantar Pravah

रायबरेली में विश्व मानवाधिकार दिवस पर 10 दिसंबर को भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें न्यायपालिका, पुलिस और प्रशासन के दिग्गज अधिकारी शामिल होंगे. मानवाधिकार जागरूकता को नई दिशा देने वाले इस आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जिले में इसे लेकर उत्साह बढ़ गया है. 

Raebareli News: विश्व मानवाधिकार दिवस पर रायबरेली में इस बार एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है जिसमें न्यायालय, प्रशासन और पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी एक साथ मंच पर नजर आएंगे. राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाला यह समारोह जिले में मानवाधिकार जागरूकता को मजबूत आधार देने वाला साबित होने जा रहा है.

डॉ. तहसीलदार सिंह ने बताया कार्यक्रम का ब्लू प्रिंट

संस्था के संरक्षक एवं कार्यक्रम स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. तहसीलदार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह आयोजन मानवाधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने और नागरिकों में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी मौजूदगी इसे बेहद खास बना रही है.

रायबरेली में 10 दिसंबर को भव्य समारोह, तैयारियां पूरी

आधारशिला कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल कोर्सेज में होने वाला यह आयोजन जिले में मानवाधिकार दिवस को नई पहचान देने वाला साबित हो सकता है. आयोजन समिति द्वारा किए जा रहे प्रबंधों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है और जिला प्रशासन भी कार्यक्रम की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रहा है. इस समारोह से समाज के विभिन्न वर्गों को मानवाधिकारों की वास्तविक समझ और महत्व का संदेश देने की तैयारी है.

Read More: यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

न्यायपालिका के दिग्गज अधिकारी देंगे दिशा

कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान करेंगे. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह मौजूद रहेंगे. न्यायमूर्ति एस बी सिंह भदौरिया और न्यायमूर्ति ए के त्रिपाठी भी कार्यक्रम में शामिल होकर मानवाधिकारों पर अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे. इन न्यायविदों के व्याख्यान से उपस्थित लोगों को कानूनी सरोकारों और न्याय व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जानकारी मिलेगी.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रभावशाली उपस्थिति

कार्रवाई को और अधिक गरिमा प्रदान करने के लिए कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इनमें पूर्व IAS कृष्ण शरण सिंह, पूर्व DGP सुलखान सिंह, IG लखनऊ तरुण गाबा, IPS विजय कुमार दीक्षित, जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, जिला जज अमित पाल सिंह, अपर जिला जज अनुपम शौर्य.

Read More: Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी

IPS राजेश पांडेय, कमांडेंट PAC रायबरेली लाल भरत कुमार पाल, प्रयागराज के DCP पंकज पांडेय, पूर्व IG विपिन कुमार मिश्रा, पूर्व IG चित्रांगद, पूर्व DIG रतन श्रीवास्तव, पूर्व IG ओंकार सिंह, तथा दमोह (मध्य प्रदेश) की पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी शामिल होंगे. इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी कार्यक्रम को एक विशिष्ट दर्जा प्रदान करती है, क्योंकि इनकी अनुभवी दृष्टि मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गहरी और व्यावहारिक समझ सामने लाएगी.

मानवाधिकार जागरूकता पर होगा विस्तृत संवाद

राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी अतिथि मानवाधिकार संरक्षण, नागरिक अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के मुद्दों पर विस्तृत व्याख्यान देंगे.

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में ठोस प्रयास करना है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है.

पदाधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ेगी कार्यक्रम की गरिमा

समारोह में संस्था के संरक्षक अवनेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र प्रताप सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष सुधांशु वर्मा समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. आयोजन समिति का मानना है कि इस कार्यक्रम का प्रभाव दूरगामी होगा और यह आने वाले वर्षों के लिए मानवाधिकार दिवस के सफल आयोजनों की श्रेणी में एक नया मानक स्थापित करेगा.

07 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Raebareli News: विश्व मानवाधिकार दिवस पर कई दिग्गज होंगे एक साथ ! जजों, अफसरों की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मान समारोह

Raebareli News: विश्व मानवाधिकार दिवस पर रायबरेली में इस बार एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है जिसमें न्यायालय, प्रशासन और पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी एक साथ मंच पर नजर आएंगे. राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाला यह समारोह जिले में मानवाधिकार जागरूकता को मजबूत आधार देने वाला साबित होने जा रहा है.

डॉ. तहसीलदार सिंह ने बताया कार्यक्रम का ब्लू प्रिंट

संस्था के संरक्षक एवं कार्यक्रम स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. तहसीलदार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह आयोजन मानवाधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने और नागरिकों में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी मौजूदगी इसे बेहद खास बना रही है.

रायबरेली में 10 दिसंबर को भव्य समारोह, तैयारियां पूरी

आधारशिला कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल कोर्सेज में होने वाला यह आयोजन जिले में मानवाधिकार दिवस को नई पहचान देने वाला साबित हो सकता है. आयोजन समिति द्वारा किए जा रहे प्रबंधों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है और जिला प्रशासन भी कार्यक्रम की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रहा है. इस समारोह से समाज के विभिन्न वर्गों को मानवाधिकारों की वास्तविक समझ और महत्व का संदेश देने की तैयारी है.

न्यायपालिका के दिग्गज अधिकारी देंगे दिशा

कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान करेंगे. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह मौजूद रहेंगे. न्यायमूर्ति एस बी सिंह भदौरिया और न्यायमूर्ति ए के त्रिपाठी भी कार्यक्रम में शामिल होकर मानवाधिकारों पर अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे. इन न्यायविदों के व्याख्यान से उपस्थित लोगों को कानूनी सरोकारों और न्याय व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जानकारी मिलेगी.

प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रभावशाली उपस्थिति

कार्रवाई को और अधिक गरिमा प्रदान करने के लिए कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इनमें पूर्व IAS कृष्ण शरण सिंह, पूर्व DGP सुलखान सिंह, IG लखनऊ तरुण गाबा, IPS विजय कुमार दीक्षित, जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, जिला जज अमित पाल सिंह, अपर जिला जज अनुपम शौर्य.

IPS राजेश पांडेय, कमांडेंट PAC रायबरेली लाल भरत कुमार पाल, प्रयागराज के DCP पंकज पांडेय, पूर्व IG विपिन कुमार मिश्रा, पूर्व IG चित्रांगद, पूर्व DIG रतन श्रीवास्तव, पूर्व IG ओंकार सिंह, तथा दमोह (मध्य प्रदेश) की पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी शामिल होंगे. इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी कार्यक्रम को एक विशिष्ट दर्जा प्रदान करती है, क्योंकि इनकी अनुभवी दृष्टि मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गहरी और व्यावहारिक समझ सामने लाएगी.

मानवाधिकार जागरूकता पर होगा विस्तृत संवाद

राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी अतिथि मानवाधिकार संरक्षण, नागरिक अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के मुद्दों पर विस्तृत व्याख्यान देंगे.

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में ठोस प्रयास करना है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है.

पदाधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ेगी कार्यक्रम की गरिमा

समारोह में संस्था के संरक्षक अवनेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र प्रताप सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष सुधांशु वर्मा समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. आयोजन समिति का मानना है कि इस कार्यक्रम का प्रभाव दूरगामी होगा और यह आने वाले वर्षों के लिए मानवाधिकार दिवस के सफल आयोजनों की श्रेणी में एक नया मानक स्थापित करेगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष...
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

Follow Us