Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In UP: फतेहपुर में 9वीं की छात्रा को अगवा कर नलकूप में किया बंद ! जबरन किया ये काम, दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर में छात्रा को अगवा कर किया यौन शोषण फिर ट्यूबवेल में किया बंद (प्रतीकात्मक फोटो): image Credit Original Source

Crime In Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कक्षा 9वीं का छात्रा (Student) का अपहरण करते हुए नलकूप में बंद कर जबरन यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के एक गांव की है. पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक नाबालिग छात्रा को अगवा करके जबरन उसके साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि कक्षा 9वीं की छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते से ही अगवा कर लिया और कई घंटे नलकूप रखकर उसके साथ यौन शोषण किया.

जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के दौरान उसको छोड़ते हुए धमकी भी दी. पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है.

साइकिल से जा रही थी छात्रा, नलकूप में बनाया बंधक

फतेहपुर (Fatehpur) औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नवीं की छात्रा रोज की तरह बीते 28 अगस्त की सुबह करीब 8:00 बजे घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली थी.

बताया जा रहा है कि कि स्कूल जाने के रास्ते में आदर्श नाम का युवक मिल गया. आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा करके साइकिल सहित अपने ट्यूबवेल ले गया. ट्यूबवेल की कोठरी में बंद करके उसके साथ जबरन दरिंदगी की फिर कोठरी में बंद करके चला गया.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

कई घंटे बाद स्कूल की छुट्टी के समय किया मुक्त, दी धमकी

किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपी आर्दश उसे कोठरी में बंद करके चला गया फिर करीब दोपहर 1:00 बजे स्कूल की छुट्टी होने के समय ट्यूबवेल आया और ताला खोलकर लड़की को घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

डरी सहमी किशोरी जब घर पहुंची तो गुमसुम देखकर परिजनों ने पूछताछ की उसने पूरी घटना की जानकारी दी. गुस्साए परिजन बेटी को साथ लेकर स्थानीय थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया. 

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

किशोरी के पिता की तहरीर पर औंग थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों पूर्व से परिचित थे तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए लड़की का मेडिकल कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं थाना पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

02 Sep 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Crime In UP: फतेहपुर में 9वीं की छात्रा को अगवा कर नलकूप में किया बंद ! जबरन किया ये काम, दर्ज हुआ मुकदमा

Crime In Uttar Pradesh

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक नाबालिग छात्रा को अगवा करके जबरन उसके साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि कक्षा 9वीं की छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते से ही अगवा कर लिया और कई घंटे नलकूप रखकर उसके साथ यौन शोषण किया.

जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के दौरान उसको छोड़ते हुए धमकी भी दी. पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है.

साइकिल से जा रही थी छात्रा, नलकूप में बनाया बंधक

फतेहपुर (Fatehpur) औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नवीं की छात्रा रोज की तरह बीते 28 अगस्त की सुबह करीब 8:00 बजे घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए निकली थी.

बताया जा रहा है कि कि स्कूल जाने के रास्ते में आदर्श नाम का युवक मिल गया. आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा करके साइकिल सहित अपने ट्यूबवेल ले गया. ट्यूबवेल की कोठरी में बंद करके उसके साथ जबरन दरिंदगी की फिर कोठरी में बंद करके चला गया.

कई घंटे बाद स्कूल की छुट्टी के समय किया मुक्त, दी धमकी

किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपी आर्दश उसे कोठरी में बंद करके चला गया फिर करीब दोपहर 1:00 बजे स्कूल की छुट्टी होने के समय ट्यूबवेल आया और ताला खोलकर लड़की को घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया.

डरी सहमी किशोरी जब घर पहुंची तो गुमसुम देखकर परिजनों ने पूछताछ की उसने पूरी घटना की जानकारी दी. गुस्साए परिजन बेटी को साथ लेकर स्थानीय थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया. 

आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

किशोरी के पिता की तहरीर पर औंग थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों पूर्व से परिचित थे तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए लड़की का मेडिकल कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं थाना पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us