Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: प्रदेश के 2 लाख परिवारों के खाते में पहुंचेंगे 100000, सीएम योगी जारी करेंगे किस्त

सीएम योगी आदित्यनाथ आज पीएम आवास का देंगें लाभ खाते में आएंगे एक लाख (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत रविवार को उत्तर प्रदेश के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 100000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से डिजिटल माध्यम से राशि जारी करेंगे. अलीगढ़ के 5382 परिवार भी लाभान्वित होंगे.

Uttar Pradesh: यूपी में रविवार को प्रदेश के शहरी गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 100000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे. यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा, जिसका जिला स्तर पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा.

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 से लाखों परिवारों को राहत

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य हर बेघर परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना था. योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में इसके संचालन की जिम्मेदारी जिला नगरीय विकास अभिकरण यानी डूडा को सौंपी गई.

बीते वर्षों में लाखों परिवारों को इस योजना का लाभ मिला, लेकिन तय समय सीमा तक सभी जरूरतमंदों को आवास नहीं मिल सका. इसी वजह से अब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुरुआत की गई है. इस चरण में सरकार पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता देकर स्वयं का घर बनाने के लिए सक्षम बना रही है.

सीएम योगी करेंगे पहली किस्त का डिजिटल ट्रांसफर

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पहली किस्त के रूप में 100000 रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे.

Read More: UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम

सरकार का मानना है कि सीधे खाते में धनराशि पहुंचने से लाभार्थी समय पर आवास निर्माण शुरू कर सकेंगे और योजना का वास्तविक लाभ उन्हें मिलेगा. यह कदम शहरी गरीबों के लिए आर्थिक संबल साबित होगा.

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

अलीगढ़ जिले के 5382 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत अलीगढ़ जिले के लिए भी यह कार्यक्रम बेहद अहम है. जिले में कुल 5382 लाभार्थियों को इस योजना के तहत पहली किस्त मिलने जा रही है. इससे पहले वर्ष 2021 तक अलीगढ़ में लगभग 24 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

नए चरण में फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें अब तक करीब 35 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से लगभग 20 हजार आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है और शेष प्रक्रिया जारी है.

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में होगा लाइव प्रसारण

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा. अलीगढ़ में यह कार्यक्रम कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में दिखाया जाएगा.

यहां जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के कुछ लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे. अलीगढ़ जिले से भी एक लाभार्थी को इस संवाद के लिए चुना जा सकता है. इसके लिए प्रशासन की ओर से पांच से छह नाम शासन को भेजे गए हैं.

आवास निर्माण के लिए कुल ढाई लाख रुपये की सहायता

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगरीय निकायों में आवास निर्माण के लिए शासन स्तर से कुल ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि अलग-अलग चरणों में लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है. रविवार को जारी की जा रही 100000 रुपये की राशि पहली किस्त है. इसके बाद निर्माण की प्रगति के अनुसार शेष धनराशि दी जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र शहरी परिवार बिना छत के न रहे और सभी को सुरक्षित व सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो सके.

18 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UP News: प्रदेश के 2 लाख परिवारों के खाते में पहुंचेंगे 100000, सीएम योगी जारी करेंगे किस्त

Uttar Pradesh: यूपी में रविवार को प्रदेश के शहरी गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 100000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे. यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा, जिसका जिला स्तर पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा.

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 से लाखों परिवारों को राहत

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य हर बेघर परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना था. योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में इसके संचालन की जिम्मेदारी जिला नगरीय विकास अभिकरण यानी डूडा को सौंपी गई.

बीते वर्षों में लाखों परिवारों को इस योजना का लाभ मिला, लेकिन तय समय सीमा तक सभी जरूरतमंदों को आवास नहीं मिल सका. इसी वजह से अब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुरुआत की गई है. इस चरण में सरकार पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता देकर स्वयं का घर बनाने के लिए सक्षम बना रही है.

सीएम योगी करेंगे पहली किस्त का डिजिटल ट्रांसफर

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पहली किस्त के रूप में 100000 रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे.

सरकार का मानना है कि सीधे खाते में धनराशि पहुंचने से लाभार्थी समय पर आवास निर्माण शुरू कर सकेंगे और योजना का वास्तविक लाभ उन्हें मिलेगा. यह कदम शहरी गरीबों के लिए आर्थिक संबल साबित होगा.

अलीगढ़ जिले के 5382 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत अलीगढ़ जिले के लिए भी यह कार्यक्रम बेहद अहम है. जिले में कुल 5382 लाभार्थियों को इस योजना के तहत पहली किस्त मिलने जा रही है. इससे पहले वर्ष 2021 तक अलीगढ़ में लगभग 24 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है.

नए चरण में फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें अब तक करीब 35 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से लगभग 20 हजार आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है और शेष प्रक्रिया जारी है.

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में होगा लाइव प्रसारण

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा. अलीगढ़ में यह कार्यक्रम कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में दिखाया जाएगा.

यहां जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के कुछ लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे. अलीगढ़ जिले से भी एक लाभार्थी को इस संवाद के लिए चुना जा सकता है. इसके लिए प्रशासन की ओर से पांच से छह नाम शासन को भेजे गए हैं.

आवास निर्माण के लिए कुल ढाई लाख रुपये की सहायता

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगरीय निकायों में आवास निर्माण के लिए शासन स्तर से कुल ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि अलग-अलग चरणों में लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है. रविवार को जारी की जा रही 100000 रुपये की राशि पहली किस्त है. इसके बाद निर्माण की प्रगति के अनुसार शेष धनराशि दी जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र शहरी परिवार बिना छत के न रहे और सभी को सुरक्षित व सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो सके.

Latest News

Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ...
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Follow Us