Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi: उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी जल्द निपटा लें ये काम नहीं रुक जाएगा वेतन ! योगी सरकार की अंतिम चेतावनी

UP News In Hindi: उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी जल्द निपटा लें ये काम नहीं रुक जाएगा वेतन ! योगी सरकार की अंतिम चेतावनी
यूपी में राज्य कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर 30 सितंबर तक भर सकेंगे चल-अचल संपत्ति का विवरण: image Credit Original Source

Yogi Adityanath News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने राज्य कर्मचारियों को अंतिम हिदायत देते हुए एक आखिरी मौका देते हुए कहा है कि सभी कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada) पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दे दें अन्यथा वेतन रोकने की प्रक्रिया की जाएगी.

UP News In Hindi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) शासन ने सूबे के राज्य कर्मचारियों (Govt Employee) को एक माह का अंतिम अवसर देते हुए 30 सितम्बर 2024 तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada) पर दर्ज करने की हिदायत दी है.

अन्यथा की स्थित में उनका वेतन भुगदान रोकने की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के इस निर्णय से 2.45 लाख कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. 

74 प्रतिशत कर्मियों ने ही दिया है अपना विवरण 

यूपी में अब राज्य कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति को छिपा नहीं सकते हैं राज्य सरकार ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सूबे में कुल 846640 राज्य कर्मचारी हैं जिनमें से 602075 ने ही मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada) पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है बाकी के 2.45 लाख कर्मियों ने अभी तक अपना विवरण दर्ज नहीं कराया है.

अभी तक ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी जिसके बाद वेतन रोकने की कवायद शुरू होनी थी लेकिन कुछ विशेष कारण से एक माह का अतिरिक्त समय देते हुए 30 सितम्बर तक अवधि को बढ़ा दिया गया है. 

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

गृह मंत्रालय के आग्रह पर बढ़ाया गया समय 

मानव संपदा (Manav Sampada) पोर्टल पर विवरण भरने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने नियुक्ति विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि विगत दिनों त्योहारों और पुलिस भर्ती के मद्देनजर समय की व्यस्तता के चलते उनके कार्मिकों ने ऑनलाइन विवरण नहीं भर सके हैं.

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

उन्होंने अनुरोध के साथ कुछ अतिरिक्त समय मांगा था. जिसको ध्यान में रखते हुए शासन ने बात को स्वीकार करते हुए एक माह का अतिरिक्त समय दिया है. 

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मुख्य सचिव ने पत्र लिखकर दिया कर्मचारियों को अंतिम अवसर

शासन ने कुछ समस्याओं और अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को 30 सितम्बर तक समय बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की जन्माष्टमी,चेहल्लुम, रक्षाबंधन, आरक्षी भर्ती तथा अन्य कई कारणों से व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पत्र के माध्यम से ये भी संकेत दिया कि क्योंकि मानव संपदा पोर्टल पर विवरण पहली बार भरने का आदेश हुआ है इसलिए कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति के चलते अंतिम अवसर दिया जा रहा है.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us