Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी में Akhilesh Yadav के बयान से गरमाई सियासत ! फतेहपुर में अलर्ट हुई पुलिस, कई सपाई हाउस अरेस्ट

UP Fatehpur News: यूपी में Akhilesh Yadav के बयान से गरमाई सियासत ! फतेहपुर में अलर्ट हुई पुलिस, कई सपाई हाउस अरेस्ट
यूपी के फतेहपुर में पुलिस और प्रशासन के लोग चौराहे पर तैनात: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhikesh Yadav) के बयान के बाद सूबे की सियासत गरमागई गई है. फतेहपुर (Fatehpur) पुलिस चप्पे-चप्पे तैनात हो गई वहीं जिले के कई सपाइयों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.

UP Fatehpur News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान के बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है. बताया जा रहा है कि भाजपाइयों द्वारा अखिलेश के 6 जगह पुतले जलाने के बाद सपा प्रमुख ने आधे घंटे में 600 पुतले फूंकने का बयान दिया था

जिसके बाद प्रदेश की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी. फतेहपुर (Fatehpur) में गुरुवार को संभावित सीएम का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया वहीं कुछ को हाउस अरेस्ट भी किया गया है. 

fatehpur_sapa_leader
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में सपा कार्यकर्ता

फतेहपुर के चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई पुलिस 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आधे घंटे में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का 600 जगह पुतला फूंकने के बयान से प्रदेश सहित फतेहपुर (Fatehpur) की पुलिस अलर्ट हो गई है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को सपाइयों द्वारा कई जगह पुतला फूंकने की योजना थी. पुलिस को इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के चलते भोर पहर ही सभी थानों की पुलिस क्षेत्र के नेताओं के घर पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

वहीं कई नेताओं को हाउस अरेस्ट भी किया गया है हालाकि पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने इस मामले में कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

अखिलेश के माफिया-मठाधीश के बयान से हुआ था बवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के माफिया मठाधीश के बयान को लेकर साधू-संतों सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए और अखिलेश यादव के पुतले भी फूंके गए.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

बताया जा रहा है कि है कि इस विरोध को लेकर अखिलेश ने कहा था कि इन्होंने 6 जगह पुतले जलाए हैं हम चाहें तो आधे घंटे के अंदर 600 पुतले जला देंगे. सपा प्रमुख के इस बयान के बाद सूबे की पुलिस अलर्ट हो गई. इंटेलिजेंस विंग खुफिया तरीके से सभी जिलों की रिपोर्ट करने लगी.

फतेहपुर में भी पुतला फूंकने की सपाइयों की तैयारी को भाप कर जिले की पुलिस के साथ जिला प्रशासन भी मुस्तैद हो गया. फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट कर दिया गया.

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us