Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है अधिशाषी अभियंता रामसनेही ! विजलेंस की जांच शुरू, फतेहपुर में भी विवादों में रहा

UPPCL News: करोड़ों की संपत्ति का मालिक है अधिशाषी अभियंता रामसनेही ! विजलेंस की जांच शुरू, फतेहपुर में भी विवादों में रहा
फतेहपुर बिजली विभाग के पूर्व एक्सईन रामसनेही के खिलाफ़ विजिलेंस की जांच शुरू: Image Credit Original Source

UPPCL Puvvnl News

उत्तर प्रदेश (UP News) के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (PuVVNL) जौनपुर (Jaunpur) के मछलीशहर में कार्यरत अधिशाषी अभियंता (Executive Engineer) रामसनेही (Ram Sanehi) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजलेंस की जांच शुरू हो गई है. साथ ही फतेहपुर (Fatehpur News) सहित कई मामलों में विवादों के चलते विभागीय जांच भी की जा रही है.

UPPCL Ram Sanehi News: यूपी के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (PuVVNL) के जौनपुर (Jaunpur) जनपद के मछलीशहर (Machhali Shahar) में अधिशाषी अभियंता के पद पर कार्यरत रामसनेही (Ram Sanehi) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

विजलेंस विभाग (Vigilance Department) ने सहायक महानिरीक्षक को पत्र लिखकर रामसनेही और उसके परिजनों द्वारा क्रय विक्रय की गई संपत्ति का ब्योरा मांगा है.

बताया जा रहा है कि फतेहपुर सहित कई जनपदों में रहे रामसनेही (Ram Sanehi) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. जानकारी के मुताबिक इनपर विभागीय जांच भी प्रचारित है और एक बार इसी के चलते निलंबित भी हो चुके हैं. 

लखनऊ में करोड़ों का बंगला, लग्जरी है लाइफ स्टाइल

कभी फतेहपुर (Fatehpur) के अधिशाषी अभियंता प्रथम रहे रामसनेही यादव (Ram Sanehi) पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे. फतेहपुर के रहने वाले रमेश सिंह कछवाह औऱ श्याम तिवारी ने एक्सईन की शिकायत पूर्वांचल विधुत वितरण निगम वाराणसी कार्यालय में की थी. जिस पर प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने त्रिस्तरीय जांच कमेटी में आरोप सही पाए और रामसनेही को निलंबित कर दिया था.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

बाउजूद सुधरने के रामसनेही आरोपों से घिरे रहे. जौनपुर (Jaunpur) के मछलीशहर में वर्तमान में कार्यरत रामसनेही ने आधिक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता की अनुमति बिना 11 के वी की लाइन को शिफ्ट करा दिया जिसको लेकर विभागीय पत्राचार भी किए गए. साथ ही इनके आय से अधिक संपत्ति की जांच विजिलेंस कर रही है. सूत्रों की माने तो लखनऊ में करोड़ों का बंगला सहित इन्होंने कई बेनामी संपत्ति भी जमा कर रखी हैं.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

रामसनेही का ब्योरा खगाल रही है विजलेंस हो सकती है बड़ी कार्रवाई

दैनिक जागरण की ख़बर के अनुसार सतर्कता अधिष्ठान (विजलेंस) वाराणसी इकाई के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह रामसनेही के पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं. जांच विकास खंड गोमती नगर लखनऊ की  इकाई कर रही है.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

विजलेंस ने पत्र लिखकर कहा है कि यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने 22 अप्रैल 2022 को पत्र में लिखा है कि अधिशाषी अभियंता राम सनेही जो विद्युत वितरण खंड मछलीशहर में तैनात हैं विभिन्न जनपदों में तैनाती के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.

उनके संपत्तियों की जांच की जा रही है. राम सनेही के अलावा पत्नी रचना यादव, पुत्र गौतम श्रीनाथ और पुत्री वैश्वी यादव है. इनके नाम से जिले में कोई जमीन व फ्लैट या व्यवसायिक कोई संपत्ति क्रय-विक्रय की गई हो तो बताएं. संपत्ति क्रय-विक्रय की तिथि, आराजी नंबर, गांव, तहसील, जमीन की कीमत, रजिस्ट्रेशन शुल्क, विक्रेता का नाम और बैनामा का अभिलेख उपलब्ध कराएं. 

एआइजी ने सब रजिस्ट्रार से मांगा ब्योरा अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) देवेश कुमार शर्मा के पत्र को गंभीरता से लेते हुए सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआइजी) ने सभी सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि अपने-अपने निबंधन कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन कर तत्काल रिपोर्ट दें जिससे सूचना भेजी जा सके.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us