Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IIT Kanpur News: P.hd छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान

कानपुर आईआईटी छात्र ने दी जान (प्रतीकात्मक फाइल फोटो): Image Credit Original Source

कानपुर आईआईटी (Kanpur IIt) से बड़ी खबर सामने आई है. पीएचडी के छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर परिसर में हड़कम्प मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की.

Kanpur News: आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रहे 25 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड कर लिया. आनन-फानन में आईआईटी कर्मियों ने छात्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल भिजवाया जहां उसने दम तोड़ दिया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पीएचडी छात्र ने की आत्महत्या

आईआईटी कानपुर (Iit Kanpur) में मंगलवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ साइंस से पीएचडी कर रहे हैं 25 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक छात्र स्वरूप ईश्वराम राजस्थान (Rajasthan) के चूरू का रहने वाला था और यहां आईआईटी परिसर स्थित हॉस्टल में अपनी पत्नी और 2 वर्षीय बेटी के साथ रह रहा था.

हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर दी जान

बताया जा रहा है कि छात्र स्वरूप ईश्वराम दोपहर में हॉस्टल के छठे फ्लोर से कूदकर यह गलत कदम उठा लिया. छात्र के नीचे गिरते ही आईआईटी कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना आईआईटी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी. छात्र को गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्र ने दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है. यह भी बात सामने आई है कि छात्र डिप्रेशन में रहता था, कहीं न कहीं कारण अवसाद भी लग रहा है. उनकी काउंसिलिंग भी की जा रही थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीएचडी छात्र हॉस्टल के दूसरे फ्लोर से कूद गया है. जहां उसे गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया जा नहीं सका. यह पीएचडी का छात्र था. प्रथम दृष्टया जो भी साक्ष्य सामने आए हैं उसमें यह पता चला है कि छात्र डिप्रेशन में रहता था जिसकी लगातार काउंसलिंग भी की जा रही थी, फिलहाल पूरे मामले में पत्नी से पूछताछ की जा रही है और उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

21 Jan 2026 By Vishal Shukla

Latest News

UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब बिना फायर NOC के किसी भी बड़े...
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Follow Us