Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News Today: यूपी के फतेहपुर में कोल्ड ड्रिंक लूटने के लिए मच गई भगदड़ ! आधी रात को हुई घटना

UP News Today: यूपी के फतेहपुर में कोल्ड ड्रिंक लूटने के लिए मच गई भगदड़ ! आधी रात को हुई घटना
यूपी के फतेहपुर में हाईवे में ट्रक पलटा कोल्ड ड्रिंक लूटने को लेकर मची भगदड़: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) से भरा ट्रक हाइवे में अचानक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. देखते ही देखते लूट मच गई. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के उसरैना की है.

UP News Today: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में मंगलवार की देर रात अचानक कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) से भरा ट्रक पलटने से चारो ओर अफरा-तफरी मच गई. आस-पास के लोग ड्राइवर और खलासी को देखने के बजाए कोल्ड ड्रिंक की कैरेट को लेकर भागने लगे.

मामला थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के उसरैना नेशनल हाइवे का है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भागते हुए एनएचआई की मदद से ट्रक को रोड़ के किनारे करते हुए जाम हटवाया. 

उन्नाव से कोल्ड ड्रिंक लेकर उड़ीसा जा रहा था ट्रक 

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा (Khaga Kotwali) कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव रहने वाले ट्रक के खलासी उमेश चंद्र के अनुसार वह ड्राइवर अर्जुन सिंह के साथ उन्नाव (Unnao) से कोल्ड ड्रिंक ट्रक में लोड करके उड़ीसा (Odisa) जा रहा था.

बीती रात जैसे ही ट्रक उसरैना पहुंचा तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क पर पलट गई. बताया जा रहा है कि ट्रक के पलटते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

वहीं कुछ लोग सड़क पर पलटी गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) देखकर टूट पड़े. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और लोग ट्रक से कैरेट लेकर भागते नज़र आए. 

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

एनएचआई की मदत से हटा हाइवे का जाम 

थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना नेशनल हाइवे पर अचानक ट्रक पलटने से जाम लग गया. सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाते हुए NHAI से संपर्क किया. हाइड्रा और जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क के किनारे किया गया. लेकिन बुधवार सुबह तक जब भी मौका लगा लोग हांथ साफ करते हुए नहीं चुके.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था जेसीबी मशीनों की मदद से उसे सड़क के किनारे कर जाम हटवाया गया है. ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटें आईं हैं दोनों सुरक्षित हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us