Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में 27 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा ! RPF ने ऐसे पकड़ा

UP Fatehpur News: फतेहपुर में 27 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा ! RPF ने ऐसे पकड़ा
फतेहपुर आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी रामबहादुर (बीच में): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पांच साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामबहादुर को गिरफ्तार कर लिया है. 27 साल पहले रेलवे की संपत्ति चोरी करने पर दर्ज हुआ था मुकदमा

UP Fatehpur RPF News: यूपी के फतेहपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 27 साल पहले रेलवे की संपत्ति को चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक कौशांबी जनपद (Kaushambi) का रहने वाला रामबहादुर पुत्र इंद्रपाल भेष बदलकर प्रयागराज (Prayagraj) में छिपा बैठा था.

बताया जा रहा है कि कोर्ट ने इसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था. पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरोपी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. 

1997 में साथियों के साथ रेलवे की संपत्ति की थी चोरी 

कौशांबी (Kaushambi) जनपद का रहने वाला रामबहादुर पुत्र इंद्रपाल एक शातिर किस्म का चोर है जो रेलवे की संपत्ति चोरी करने में माहिर है. बताया जा रहा है कि साल 1997 में रामबहादुर अपने साथियों के साथ सिराथू रेलवे स्टेशन के आस-पास एक नहीं दो बार चोरी थी.

फतेहपुर आरपीएफ (Fatehpur RPF) इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव जानकारी देते हुए बताते हैं कि उस समय सिराथू और भरवारी फतेहपुर आरपीएफ (RPF) जुरिस्डिक्शन (क्षेत्राधिकार) के अंतर्गत आता था. उन्होंने कहा कि रामबहादुर ने अपने तीन साथियों के साथ अप्रैल और सितंबर 1997 में चोरी की थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

इंस्पेक्टर अशोक कुमार करते हैं कि उस दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. कुछ समय जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गए थे. उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था. उन्होंने कहा कि इसके दो साथियों की मौत हो चुकी है जबकि एक साथी कैंसर का मरीज है लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान वो आता है. 

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

पांच सालों से भेष बदलकर फरार चल रहा था आरोपी 

रेलवे संपत्ति चोरी के केस में जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी रामबहादुर के खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही के दौरान ना पहुंचने पर स्थाई वारंट काट दिया गया था. इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव कहते हैं कि आरोपी लागतार फरार चल था और इसने अपनी भेषभूषा भी बदल ली थी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

उन्होंने कहा कि रामबहादुर अपना घर परिवार छोड़ कर प्रयागराज में छिपकर रहने लगा था. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में लेते हुए जेल भेजा गया है. 

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us