Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधान पति सहित चार लोगों पर FIR, मंदिर जाने पर हुआ था विवाद

UP Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधान पति सहित चार लोगों पर FIR, मंदिर जाने पर हुआ था विवाद
फतेहपुर में मंदिर जाने से रोकने पर विवाद प्रधान सहित चार पर मुकदमा: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक महिला को मंदिर जाने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ा कि प्रधान पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करना पड़ा. मामला हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के रसूलपुर रिकौहा का है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक महिला को मंदिर जाने से रोकने का विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को प्रधान पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करना पड़ा. मामला हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के रसूलपुर रिकौहा का है.

आरोप है कि मोनिका देवी को सुबह मंदिर जाते समय गांव के ही विशेष समुदाय के लोगों ने रोककर गाली गलौज की फिर विरोधियों की महिलाओं ने घर में घुसकर मारपीट भी की जिसका एक वीडियो भी वायरल है. हालांकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता

महिला को मंदिर जाने से रोका, घर में घुसकर मारपीट

फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के रसूलपुर रिकौहा की रहने वाली मोनिका देवी पत्नी विनोद ने तहरीर में बताया कि सुबह 9 बजे गांव के मंदिर से वापस आते समय रास्ते में गांव के प्रधान पति इफ्तेखार अहमद, शमशेर पुत्रगण जहूर, इफ्तेखार का बेटा और एक अज्ञात ने रास्ते में रोक कर गाली गलौज की और मंदिर जाने से मना किया.

महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसको लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया. आरोप है कि मोनिका जब जान बचाकर घर में घुस गई तो आरोपी भी घर में घुसे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

महिला से आरोपियों का चल रहा है मुकदमा

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपियों से उनका एक मुकदमा पहले से चल रहा है जिसपर लगातार दबाव बनाकर सुलह समझौते की कोशिश की जाती है. विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और महिला का घर अगल बगल है. चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us