Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Mausam News: फतेहपुर में अभी और बढ़ेगी सर्दी ! पश्चिमी विक्षोभ का कितना होगा असर

Fatehpur Mausam News: फतेहपुर में अभी और बढ़ेगी सर्दी ! पश्चिमी विक्षोभ का कितना होगा असर
फतेहपुर अभी और बढ़ेगी सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ का असर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कड़ाके की ठंड के बीच (Cold In UP) पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का अलर्ट जारी कर दिया गया है. फतेहपुर (Fatehpur) में इसका कितना असर होगा बता रहें मौसम विज्ञानी डॉ वसीम खान

Fatehpur Mausam News: यूपी में कड़ाके की ठंड और भीषण गलन से जनजीवन अस्त व्यक्त हो गया है. सूबे के कई जनपदों में 0 से 50 विजिबिलिटी देखी जा रही है. फतेहपुर सहित आस-पास के जनपदों कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, मैनपुरी, वाराणसी, फिरोजाबाद, कन्नौज, इटावा और मिर्जापुर में कोल्ड डे (Cold In UP) का अलर्ट जारी किया गया है.

सर्दी के बीच में ही पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को लेकर मौसम विभाग सचेत दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. 

फतेहपुर में पश्चिमी विक्षोभ का कितना होगा असर?

सूबे में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर फतेहपुर (Fatehpur) में भी देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञानी डॉ वसीम खान कहते हैं कि 7 से 9 जनवरी के बीच विक्षोभ का असर जनपद में देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

आकाश में बादल छाए रहेंगे साथ ही दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है लेकिन सुबह और शाम गलन (Cold In Fatehpur) रहेगी. वसीम कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

अभी और बढ़ेगी सर्दी, कब निकलेगी धूम?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) में बीते कई दिनों से भीषण ठंड और गलन देखने को मिल रही है. सड़कों पर जल रहे अलाव में अधिकतर लोग खड़े दिखाई पड़ते हैं वहीं घरों में लोग लगातार रजाई और कंबल का सहारा ले रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

बताया जा रहा कि कई दिनों से लोगों से धूम के दर्शन नहीं किया है. मौसम विज्ञानी डॉ वसीम खान कहते हैं कि तीन दिन बाद ही धूम के आसार हैं. उन्होंने कहा कि जनपद में अभी और भीषण ठंड और गलन होने वाली है जिसके आसार मिल रहे हैं. वसीम कहते हैं कि इस दौरान किसान भाई अलाव का सहारा ले और सर्दी से बचे साथ ही अपने मवेशियों को भी ठंड से सुरक्षित रखें

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us