Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में 2 हजार की मटर चोरी का मुकदमा ! पुलिस छान रही सीसीटीवी फुटेज

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में 2 हजार की मटर चोरी का मुकदमा ! पुलिस छान रही सीसीटीवी फुटेज
फतेहपुर में 2250 रुपए की मटर चोरी पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में 2250 रुपए की मटर चोरी (Stealing Peas) का मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कस्बे का है. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर में चोरों का जबर्दस्त आतंक फैल गया है. आलम ये है कि अब सब्जियों की चोरी होने लगी है. ताजा मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कस्बे का है जहां रात के अंधेरे में 50 किलो मटर जिसकी कीमत 2,250 रुपए बताई जा रही है चोरों ने साफ कर दी. सब्जी विक्रेता ने इसके लिए बाकायदा तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है. 

महगांई में आंखों का काजल चुरा रहे चोर

आपने ने ये कहावत जरूर सुनी होगी कि ध्यान न देने पर लोग आंखों का काजल तक चुरा लेते हैं. ऐसा ही एक वाक्या फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कस्बे में हुआ है जहां सब्जी विक्रेता की दुकान से चोरों ने 50 किलो मटर चुरा ली.

बताया जा रहा है कि कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद अमीन हनुमान मंदिर के पास सब्जी की दुकान चलाता है. बीते 3 जनवरी को उसने रात करीब 10 बजे दुकान बंद की और घर चला गया. सुबह जब अमीन पहुंचा तो मटर की 50 किलो की बोरी मौके से गायब मिली. 

2250 रुपए की मटर चोरी पर दर्ज हुआ मुकदमा 

अमीन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए जिक्र किया है कि मटर की कीमत 2250 रुपए है. दुकान से ही वो अपने घर का पालन पोषण करता है. सब्जी विक्रेता ने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा होने की बात करते हुए पुलिस से कार्रवाई की बात कही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

बिंदकी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मटर की चोरी हुई है दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us