Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की नगर पालिका में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ! 15 सालों से नहीं हुई थी नीलामी

Fatehpur News: फतेहपुर की नगर पालिका में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ! 15 सालों से नहीं हुई थी नीलामी
फतेहपुर की नगर पालिका परिषद की पुरानी बिल्डिंग में आग बुझाती फायर ब्रिगेड: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नगर पालिका (Nagar Palika) के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग (Fire) लग गई. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

Fatehpur Fire In Nagar Palika: यूपी के फतेहपुर में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब शहर की नगर पालिका परिषद की पुरानी बिल्डिंग में आग लग गई. धुंए का काला गुबार देखते ही इमारत की दीवारों से लगी सभी मेडिकल स्टोरों को बंद करते हुए लोग सड़क पर आ गए और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को सूचना देकर बुलाया गया. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक पालिका को लाखों का नुकसान हुआ है. 

आग की लपटे देख नगर पालिका में मची अफरा-तफरी 

फतेहपुर (Fatehpur) की सदर नगर पालिका परिषद (Nagar Palika) में शनिवार दोपहर तकरीबन 3 बजे पुरानी बिल्डिंग के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. आग की लपटे काले धुएं से होते हुए आसमान को छूने लगी.

पुरानी बिल्डिंग से लगी हुई कई मेडिकल की दुकानें सदर अस्पताल के सामने स्थित हैं. आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि इमारत के जिस सिरे में आग लगी थी वहां तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी जिसकी वजह से मेडिकल स्टोर की छत पर चढ़कर उस पर काबू पाया गया.

मीडिया को जानकारी देते हुए अधिशाषी अधिकारी (EO) रवींद्र कुमार ने कहा कि बिल्डिंग में कबाड़ का सामान रखा हुआ था कितना नुकसान हुआ है जांच के बाद ही पता चलेगा. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

15 सालों से नहीं हुई नीलामी, कई जनसूचनाओं के तथ्य हुए स्वाहा 

फतेहपुर नगर पालिका परिषद की पुरानी बिल्डिंग में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है. सूत्रों की माने तो उस स्थान पर कई सालों से कबाड़ और कई पुराने दस्तावेज रखे हुए थे. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

जानकार करते हैं कि बीते 15 सालों से नगर पालिका ने नीलामी कराना भी मुनासिब नहीं समझा जो कि एक बड़ा प्रश्नवाचक है.? बताया ये भी जाता हैं कि इसको लेकर कई तहर की जनसूचनाएं भी लंबित हैं और कुछ को सटीक जानकारी भी नहीं दी गई. चर्चा ये भी रही कि इस आग में कई राज स्वाहा हो गए. 

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us