Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
फतेहपुर की चकइटौली में लाखों के भ्रष्टाचार में फंसे सचिव अनूप सिंह और राजकुमार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक की चकइटौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में 7.75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद पंचायत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. जांच में शौचालय, हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, आरसीसी और अन्य निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. सरकंडी और ललौली जैसी बड़ी ग्राम पंचायतों के बाद अब बहुआ विकासखंड की चकइटौली ग्राम पंचायत भी लाखों रुपये के घोटाले को लेकर चर्चा में है. जांच में करीब 7.75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद पंचायत विभाग ने दो ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

ग्रामीणों की शिकायत पर खुली गड़बड़ी की परतें

चकइटौली ग्राम पंचायत के संतोष तिवारी, संगम लाल, अवधेश और कमलेश ने पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत की थी. शिकायत में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन मरम्मतीकरण, प्राथमिक विद्यालयों की रंगाई-पुताई एवं सुंदरीकरण, हैंडपंप रीबोर, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, ईंट एवं आरसीसी निर्माण कार्यों में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे. शिकायत के बाद समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई विभाग और लेखा परीक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पूरे मामले की जांच की.

शौचालय की रकम दूसरे खातों में भेजने का आरोप

जांच में सामने आया कि शौचालय निर्माण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. कई लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने के बजाय दूसरे खातों में भुगतान कर दिया गया. भौतिक सत्यापन के दौरान 182 शौचालयों की जांच की गई, जिसमें नौ पात्र लाभार्थियों ने शौचालय का लाभ मिलने से इंकार कर दिया, जबकि कई शौचालय क्षतिग्रस्त या अधूरे पाए गए.

हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, ईंट और आरसीसी कार्यों में भी मिली अनियमितता

जांच टीम को हैंडपंप रीबोरिंग, मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, ईंट और आरसीसी निर्माण कार्यों में भी गंभीर खामियां मिलीं. कई कार्य अभिलेखों में पूर्ण दर्शाए गए थे, लेकिन मौके पर उनका कार्य अधूरा मिला. इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई और जांच टीम ने इसे वित्तीय अनियमितता माना.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

प्रधान समेत दो सचिवों की भूमिका पर उठे सवाल

जांच रिपोर्ट के अनुसार करीब 7.75 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता में ग्राम प्रधान के साथ ग्राम विकास अधिकारी अनूप सिंह और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई. इसके बाद दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

डीपीआरओ बोले, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

जिला पंचायत राज अधिकारी रामशंकर वर्मा ने बताया कि दोनों संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. यदि तय समय के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी धन के दुरुपयोग और विकास कार्यों में अनियमितता के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us