Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस के पीड़ित परिवार से मिले राकेश टिकैत, 17 से आंदोलन की चेतावनी

Fatehpur News: फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस के पीड़ित परिवार से मिले राकेश टिकैत, 17 से आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर अखरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत, आंदोलन की चेतावनी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) के अखरी गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए पीड़ितों को मुआवजा, नौकरी और सुरक्षा की मांग की, अन्यथा 17 मई से आंदोलन की चेतावनी दी है.

Fatehpur Akhari Murder Case: यूपी के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

किसान नेता ने सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वो 17 मई को जिले में बड़ा आंदोलन करेंगे.

अखरी गांव में हुआ था बर्बर ट्रिपल मर्डर

बीते मंगलवार को हुए इस हत्याकांड में पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह और उसके बेटों व साथियों ने मिलकर किसान नेता पप्पू सिंह, उनके छोटे भाई अनूप सिंह और बेटे अभय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. पप्पू सिंह भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला उपाध्यक्ष भी थे.

गांव में जातीय व राजनीतिक वर्चस्व की रंजिश ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. इस घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है. पुलिस ने नामजद 6 आरोपियों को हिरासत में लेते हुए क्षेत्रीय पुलिस की शिथिलता के चलते हथगाम एसओ और हल्का इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया लेकिन वृंदावन राय तत्कालीन एसओ को लेकर चुप्पी साधे हुए है. जिसने तत्कालीन एक विवाद में ठोस कार्रवाई नहीं की थी. 

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

पीड़ित परिवार से मिले राकेश टिकैत

रविवार की दोपहर राकेश टिकैत खुद अखरी गांव पहुंचे और मृतक पप्पू सिंह के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक मुआवजा, सुरक्षा, और बच्चों की शिक्षा व भविष्य की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाए.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

टिकैत ने कहा कि, “एक किसान नेता, उसका बेटा और भाई सरेआम मारे गए हैं, और अब भी परिवार डरा हुआ है. यदि सरकार उन्हें सुरक्षा और न्याय नहीं दे सकती, तो हम चुप नहीं बैठेंगे”
सरकार को दिया अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

राकेश टिकैत ने प्रशासन को 1 महीने का वक्त देते हुए कहा कि 17 मई तक यदि सरकार ने मांगे नहीं मानीं तो वे खुद जिले में किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उतरकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि घटना के 15 प्रत्यक्षदर्शी गवाहों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा दी जाए.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक दबाव सवालों के घेरे में

इस मामले में सभी 6 नामजद आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन जिस तरह से यह वारदात हुई, उसने पुलिस की कार्यशैली और राजनीतिक संरक्षण पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. टिकैत ने भी इशारों में इस बात को दोहराया कि मुन्नू सिंह को कुछ नेताओं का संरक्षण प्राप्त था, जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ था.

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us