Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: सरकंडी प्रकरण में प्रधानपति संतोष द्विवेदी सहित 43 लोगों पर मुकदमा ! थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड

फतेहपुर के सरकंडी में हुए बवाल के बाद 43 लोगों पर मुकदमा: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में भ्रष्टाचार जांच के दौरान हुए हिंसक बवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों से 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें 28 नामजद हैं. पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले का सरकंडी गांव बुधवार को उस वक्त तनाव और दहशत का केंद्र बन गया जब विकास कार्यों की जांच के दौरान ही दो गुट आमने-सामने आ गए. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक बवाल में तब्दील हो गई. लाठी-डंडों के साथ असलहों के प्रदर्शन ने पूरे गांव को दहला दिया. इस मामले में प्रधानपति संतोष द्विवेदी समेत 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की गंभीर चूक के चलते एसपी ने गुरुवार को असोथर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

प्रशासनिक जांच के दौरान ही भड़क उठा विवाद

सरकंडी गांव में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यों में कथित गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन की टीम जांच के लिए पहुंची थी. परियोजना निदेशक, बीडीओ, ज्वाइंट बीडीओ समेत अन्य अधिकारी नाली, खड़ंजा, सड़क, शौचालय, आरआरसी सेंटर और प्रधानमंत्री आवास से जुड़े कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रहे थे.

इसी दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं के बीच पहले से चला आ रहा विवाद फिर उभर आया. जांच अधिकारियों के सामने ही आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. अधिकारियों के समझाने के बावजूद दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए.

पुलिस के सामने चलीं लाठियां, असलहा लहराने से मची अफरा-तफरी

जैसे ही जांच टीम मौके से लौटने लगी, तभी अचानक कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक पक्ष पहले से ही लाठी-डंडा और असलहा लेकर मौजूद था. गाली-गलौज के बाद लाठियां चलने लगीं और खुलेआम असलहा लहराया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

सूत्रों के मुताबिक हवाई फायरिंग भी हुई थी. पुलिस बल मौके पर मौजूद होने के बावजूद स्थिति को तुरंत नियंत्रित नहीं कर सका. भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालात इतने बिगड़े कि प्रशासनिक टीम भी जान बचाकर मौके से भाग निकली.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

बवाल में कई घायल, जिला अस्पताल रेफर

हिंसक बवाल में कई लोग घायल हो गए. घायलों में इन्द्रेश तिवारी, सुनील तिवारी और हड़तालिका दुबे समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कुछ लोग इस घटना को राजनीतिक उठापटक भी बता रहे हैं..जानकारों की माने तो सुनियोजित तरीके से इसको अंजाम दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

प्रधानपति समेत 43 पर मुकदमा, 28 नामजद

पुलिस ने वादी बनते हुए मामले में दोनों पक्षों से कुल 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. इनमें 28 लोग नामजद हैं जबकि 15 अज्ञात बताए गए हैं. नामजद आरोपियों में आदर्श उर्फ रोमिल तिवारी, रोशन सिंह, सुनील तिवारी, मनोज शर्मा, विनोद तिवारी उर्फ कल्लू, अशोक निगम उर्फ गुड्डू, अरुण निगम, नीरज तिवारी, इन्द्रेश तिवारी, शुभम सिंह, हड़तालिका दुबे.

प्रधानपति संतोष द्विवेदी, राजू, अभय जोशी, चन्दन उर्फ रामेंद्र ठाकुर, महेंद्र मौर्य, वीरकरन शर्मा, पप्पू, साहिल, नक्की, प्रकाश निषाद, बब्लू उर्फ अरुण, प्रियम, आदित्य, कुलदीप, राजेश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी और मयंक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि सभी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है.

पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड

घटना के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे. आरोप है कि मौके पर पर्याप्त बल होने के बावजूद समय रहते सख्ती नहीं दिखाई गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने असोथर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा.

18 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: सरकंडी प्रकरण में प्रधानपति संतोष द्विवेदी सहित 43 लोगों पर मुकदमा ! थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले का सरकंडी गांव बुधवार को उस वक्त तनाव और दहशत का केंद्र बन गया जब विकास कार्यों की जांच के दौरान ही दो गुट आमने-सामने आ गए. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक बवाल में तब्दील हो गई. लाठी-डंडों के साथ असलहों के प्रदर्शन ने पूरे गांव को दहला दिया. इस मामले में प्रधानपति संतोष द्विवेदी समेत 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की गंभीर चूक के चलते एसपी ने गुरुवार को असोथर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

प्रशासनिक जांच के दौरान ही भड़क उठा विवाद

सरकंडी गांव में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से कराए गए विकास कार्यों में कथित गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन की टीम जांच के लिए पहुंची थी. परियोजना निदेशक, बीडीओ, ज्वाइंट बीडीओ समेत अन्य अधिकारी नाली, खड़ंजा, सड़क, शौचालय, आरआरसी सेंटर और प्रधानमंत्री आवास से जुड़े कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रहे थे.

इसी दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं के बीच पहले से चला आ रहा विवाद फिर उभर आया. जांच अधिकारियों के सामने ही आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. अधिकारियों के समझाने के बावजूद दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए.

पुलिस के सामने चलीं लाठियां, असलहा लहराने से मची अफरा-तफरी

जैसे ही जांच टीम मौके से लौटने लगी, तभी अचानक कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक पक्ष पहले से ही लाठी-डंडा और असलहा लेकर मौजूद था. गाली-गलौज के बाद लाठियां चलने लगीं और खुलेआम असलहा लहराया गया.

सूत्रों के मुताबिक हवाई फायरिंग भी हुई थी. पुलिस बल मौके पर मौजूद होने के बावजूद स्थिति को तुरंत नियंत्रित नहीं कर सका. भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालात इतने बिगड़े कि प्रशासनिक टीम भी जान बचाकर मौके से भाग निकली.

बवाल में कई घायल, जिला अस्पताल रेफर

हिंसक बवाल में कई लोग घायल हो गए. घायलों में इन्द्रेश तिवारी, सुनील तिवारी और हड़तालिका दुबे समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कुछ लोग इस घटना को राजनीतिक उठापटक भी बता रहे हैं..जानकारों की माने तो सुनियोजित तरीके से इसको अंजाम दिया गया है.

प्रधानपति समेत 43 पर मुकदमा, 28 नामजद

पुलिस ने वादी बनते हुए मामले में दोनों पक्षों से कुल 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. इनमें 28 लोग नामजद हैं जबकि 15 अज्ञात बताए गए हैं. नामजद आरोपियों में आदर्श उर्फ रोमिल तिवारी, रोशन सिंह, सुनील तिवारी, मनोज शर्मा, विनोद तिवारी उर्फ कल्लू, अशोक निगम उर्फ गुड्डू, अरुण निगम, नीरज तिवारी, इन्द्रेश तिवारी, शुभम सिंह, हड़तालिका दुबे.

प्रधानपति संतोष द्विवेदी, राजू, अभय जोशी, चन्दन उर्फ रामेंद्र ठाकुर, महेंद्र मौर्य, वीरकरन शर्मा, पप्पू, साहिल, नक्की, प्रकाश निषाद, बब्लू उर्फ अरुण, प्रियम, आदित्य, कुलदीप, राजेश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी और मयंक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि सभी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है.

पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड

घटना के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे. आरोप है कि मौके पर पर्याप्त बल होने के बावजूद समय रहते सख्ती नहीं दिखाई गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने असोथर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा.

Latest News

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं....
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Follow Us