Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: 28 दिन की मासूम अचानक दिखने लगी बुजुर्ग, डॉक्टरों की कड़ी मेहनत ने महज 5 दिन में दी नई जिंदगी

फतेहपुर की खुशी अचानक दिखने लगी बुजुर्ग, डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत से पाया कुपोषण पर काबू: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में 28 दिन की बच्ची खुशी कुपोषण और निमोनिया के कारण बुजुर्ग जैसी दिखने लगी थी. ससुराल और मायके दोनों जगह चिंता थी. राजरानी हॉस्पिटल में 5 दिन के इलाज से बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है. महज 28 दिन की मासूम बच्ची खुशी अचानक बुजुर्ग जैसी दिखने लगी थी. शरीर सूखने और वजन तेजी से गिरने से मायके से लेकर ससुराल तक हड़कंप मच गया था. लेकिन डॉक्टरों की कड़ी मेहनत ने सिर्फ 5 दिन में बच्ची को नई जिंदगी दे दी.

कोराई PHC में हुआ था जन्म, परिवार को मिली खुशी

जिले के मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर सानी गांव में रह रही सोनम पत्नी धर्मेंद्र ने 28 दिसंबर को कोराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी खुशी को जन्म दिया था. उस समय बच्ची का वजन करीब 2.5 किलोग्राम था और वह पूरी तरह स्वस्थ थी. ससुराल ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर लदिगवा गांव में भी बेटी के जन्म की खुशखबरी पहुंची थी. परिवार में खुशी का माहौल था और किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद हालात इतने भयावह हो जाएंगे.

अचानक कुपोषण का शिकार हुई नौजात बच्ची 

प्रसव के चलते सोनम बीते कई महीनों से अपने मायके हसनापुर सानी थाना मलवां में रह रही थी. उसका ससुराल ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर लदिगवा गांव में है. पति धर्मेंद्र पुणे में मजदूरी करता है. बच्ची की हालत बिगड़ने की जानकारी जैसे ही रसूलपुर लदिगवा स्थित ससुराल पहुंची, वहां भी चिंता का माहौल बन गया. ससुराल पक्ष लगातार फोन पर हालचाल ले रहा था और इलाज के लिए दबाव बना रहा था.

धीरे धीरे सूखने लगा शरीर, बुजुर्ग जैसी दिखने लगी मासूम

जन्म के कुछ ही दिनों बाद बच्ची का वजन धीरे धीरे कम होने लगा. वह मां का दूध ठीक से नहीं पी पा रही थी, लेकिन घर वाले इसे सामान्य समस्या समझते रहे. समय के साथ बच्ची का शरीर सूखने लगा और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगीं. हालत यह हो गई कि 28 दिन की मासूम बुजुर्ग जैसी नजर आने लगी. मायके और ससुराल दोनों जगह डर बैठ गया कि कहीं कोई गंभीर बीमारी न हो. कई जगह इलाज कराया गया, लेकिन बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

Read More: Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप

राजरानी हॉस्पिटल पहुंचते ही सामने आई असली वजह

12 जनवरी को परिजन बच्ची को लेकर शहर के डाक बंगला स्थित राजरानी हॉस्पिटल पहुंचे. यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आनंद सिंह चंदेल ने जांच के बाद बताया कि बच्ची गंभीर कुपोषण का शिकार हो चुकी है. अस्पताल पहुंचते समय बच्ची का वजन केवल 1.4 किलोग्राम था. TLC 23000 थी और बच्ची निमोनिया से भी पीड़ित थी. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची मां का दूध नहीं पी पा रही थी, जिसे समय रहते समझा नहीं गया और यही लापरवाही उसकी हालत बिगड़ने की वजह बनी.

Read More: UP Panchayat Ghotala: फतेहपुर की इस पंचायत में 1500000 का घोटाला, डीएम की नोटिस, क्या प्रधान सचिव पर होगी कार्रवाई?

fatehpur-rajrani-hospital-news
मां सोनम के साथ बेटी खुशी: Image Yugantar Pravah
डॉक्टरों की मेहनत से 5 दिन में बदली तस्वीर

डॉ आनंद सिंह चंदेल और उनकी टीम ने तुरंत बच्ची का इलाज शुरू किया. पोषण, एंटीबायोटिक और निमोनिया के इलाज पर विशेष ध्यान दिया गया. लगातार निगरानी में बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हुआ. महज 5 दिन के अंदर बच्ची का वजन करीब 500 ग्राम बढ़ गया. शरीर में जान लौट आई और वह सामान्य नवजात की तरह हरकत करने लगी. मायके हसनापुर सानी से लेकर ससुराल रसूलपुर लदिगवा तक राहत की सांस ली गई.

Read More: UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक

डॉक्टरों की अपील, बच्चों का रखें ध्यान

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात शिशुओं में दूध न पीना, तेजी से वजन घटना और शरीर का सूखना गंभीर संकेत होते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. खुशी की यह कहानी मायके और ससुराल दोनों परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि हर माता पिता के लिए एक बड़ी सीख है कि समय पर सही इलाज से मौत के मुंह से भी जिंदगी वापस लाई जा सकती है.

17 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: 28 दिन की मासूम अचानक दिखने लगी बुजुर्ग, डॉक्टरों की कड़ी मेहनत ने महज 5 दिन में दी नई जिंदगी

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है. महज 28 दिन की मासूम बच्ची खुशी अचानक बुजुर्ग जैसी दिखने लगी थी. शरीर सूखने और वजन तेजी से गिरने से मायके से लेकर ससुराल तक हड़कंप मच गया था. लेकिन डॉक्टरों की कड़ी मेहनत ने सिर्फ 5 दिन में बच्ची को नई जिंदगी दे दी.

कोराई PHC में हुआ था जन्म, परिवार को मिली खुशी

जिले के मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर सानी गांव में रह रही सोनम पत्नी धर्मेंद्र ने 28 दिसंबर को कोराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी खुशी को जन्म दिया था. उस समय बच्ची का वजन करीब 2.5 किलोग्राम था और वह पूरी तरह स्वस्थ थी. ससुराल ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर लदिगवा गांव में भी बेटी के जन्म की खुशखबरी पहुंची थी. परिवार में खुशी का माहौल था और किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद हालात इतने भयावह हो जाएंगे.

अचानक कुपोषण का शिकार हुई नौजात बच्ची 

प्रसव के चलते सोनम बीते कई महीनों से अपने मायके हसनापुर सानी थाना मलवां में रह रही थी. उसका ससुराल ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर लदिगवा गांव में है. पति धर्मेंद्र पुणे में मजदूरी करता है. बच्ची की हालत बिगड़ने की जानकारी जैसे ही रसूलपुर लदिगवा स्थित ससुराल पहुंची, वहां भी चिंता का माहौल बन गया. ससुराल पक्ष लगातार फोन पर हालचाल ले रहा था और इलाज के लिए दबाव बना रहा था.

धीरे धीरे सूखने लगा शरीर, बुजुर्ग जैसी दिखने लगी मासूम

जन्म के कुछ ही दिनों बाद बच्ची का वजन धीरे धीरे कम होने लगा. वह मां का दूध ठीक से नहीं पी पा रही थी, लेकिन घर वाले इसे सामान्य समस्या समझते रहे. समय के साथ बच्ची का शरीर सूखने लगा और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगीं. हालत यह हो गई कि 28 दिन की मासूम बुजुर्ग जैसी नजर आने लगी. मायके और ससुराल दोनों जगह डर बैठ गया कि कहीं कोई गंभीर बीमारी न हो. कई जगह इलाज कराया गया, लेकिन बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

राजरानी हॉस्पिटल पहुंचते ही सामने आई असली वजह

12 जनवरी को परिजन बच्ची को लेकर शहर के डाक बंगला स्थित राजरानी हॉस्पिटल पहुंचे. यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आनंद सिंह चंदेल ने जांच के बाद बताया कि बच्ची गंभीर कुपोषण का शिकार हो चुकी है. अस्पताल पहुंचते समय बच्ची का वजन केवल 1.4 किलोग्राम था. TLC 23000 थी और बच्ची निमोनिया से भी पीड़ित थी. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची मां का दूध नहीं पी पा रही थी, जिसे समय रहते समझा नहीं गया और यही लापरवाही उसकी हालत बिगड़ने की वजह बनी.

fatehpur-rajrani-hospital-news
मां सोनम के साथ बेटी खुशी: Image Yugantar Pravah
डॉक्टरों की मेहनत से 5 दिन में बदली तस्वीर

डॉ आनंद सिंह चंदेल और उनकी टीम ने तुरंत बच्ची का इलाज शुरू किया. पोषण, एंटीबायोटिक और निमोनिया के इलाज पर विशेष ध्यान दिया गया. लगातार निगरानी में बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हुआ. महज 5 दिन के अंदर बच्ची का वजन करीब 500 ग्राम बढ़ गया. शरीर में जान लौट आई और वह सामान्य नवजात की तरह हरकत करने लगी. मायके हसनापुर सानी से लेकर ससुराल रसूलपुर लदिगवा तक राहत की सांस ली गई.

डॉक्टरों की अपील, बच्चों का रखें ध्यान

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात शिशुओं में दूध न पीना, तेजी से वजन घटना और शरीर का सूखना गंभीर संकेत होते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. खुशी की यह कहानी मायके और ससुराल दोनों परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि हर माता पिता के लिए एक बड़ी सीख है कि समय पर सही इलाज से मौत के मुंह से भी जिंदगी वापस लाई जा सकती है.

Latest News

Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर रविवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर...
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान
आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

Follow Us