Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: अखरी हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में गिरी गाज, दो अफसर सस्पेंड, लेकिन पूर्व एसओ पर चुप्पी क्यों?

फतेहपुर के हथगाम थाना प्रभारी निकेत भरद्वाज (बाएं) और हलका इंचार्ज रविंद्र सिंह (दाएं) सस्पेंड: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में हुए अखरी ट्रिपल मर्डर केस के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आई है. एसपी ने वर्तमान एसओ और हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया, लेकिन तत्कालीन एसओ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में हुए बहुचर्चित अखरी ट्रिपल मर्डर (Akhari Tripal Murder) कांड के बाद पुलिस विभाग पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है. जहां एक ओर 6 नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगने के बाद दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

सस्पेंशन की गाज गिरी, लेकिन सवाल बाकी

एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने हथगाम थाने के थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज और हल्का इंचार्ज रविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई पुलिसिया लापरवाही और संवेदनहीनता की कमी के आधार पर की गई है. लेकिन इस मामले में तत्कालीन हथगाम एसओ वृंदावन राय, जो अब ललौली थाने के प्रभारी हैं, पर कोई कार्रवाई न होना प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है.

वायरल वीडियो ने खोली लापरवाही की परतें

अखरी हत्याकांड के बाद एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि किसान नेता पप्पू सिंह को पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसके सहयोगी लाठियों से पीट रहे हैं. यह वीडियो रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है, जब पप्पू सिंह अपने बेटे अभय के साथ गंगा स्नान कर लौट रहे थे.

रास्ते में उन पर हमला किया गया, अभय किसी तरह बच निकला और उसने ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस हमले के बावजूद तत्कालीन एसओ वृंदावन राय ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी. हालांकि किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि युगान्तर प्रवाह नहीं करता है.

Read More: Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

रसूखदार नेताओं का संरक्षण बना मुसीबत

ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह को क्षेत्रीय कद्दावर नेता का संरक्षण प्राप्त था. यही कारण था कि वह बार-बार अपराध करने के बावजूद बेखौफ रहा और पुलिस ने भी उसके खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया. प्रशासन की यही नर्मी अंततः तीन जिंदगियों के खात्मे का कारण बनी.

Read More: प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने

प्रशासन ने बचाव में साधी चुप्पी

वायरल वीडियो के बाद शासन ने फतेहपुर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल वर्तमान एसओ और हलका इंचार्ज पर ही गाज गिरी. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि वृंदावन राय जैसे अधिकारी को बचाकर प्रशासन आखिर क्या संदेश देना चाहता है?

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

12 Apr 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: अखरी हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में गिरी गाज, दो अफसर सस्पेंड, लेकिन पूर्व एसओ पर चुप्पी क्यों?

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में हुए बहुचर्चित अखरी ट्रिपल मर्डर (Akhari Tripal Murder) कांड के बाद पुलिस विभाग पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है. जहां एक ओर 6 नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगने के बाद दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

सस्पेंशन की गाज गिरी, लेकिन सवाल बाकी

एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने हथगाम थाने के थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज और हल्का इंचार्ज रविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई पुलिसिया लापरवाही और संवेदनहीनता की कमी के आधार पर की गई है. लेकिन इस मामले में तत्कालीन हथगाम एसओ वृंदावन राय, जो अब ललौली थाने के प्रभारी हैं, पर कोई कार्रवाई न होना प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है.

वायरल वीडियो ने खोली लापरवाही की परतें

अखरी हत्याकांड के बाद एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि किसान नेता पप्पू सिंह को पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसके सहयोगी लाठियों से पीट रहे हैं. यह वीडियो रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है, जब पप्पू सिंह अपने बेटे अभय के साथ गंगा स्नान कर लौट रहे थे.

रास्ते में उन पर हमला किया गया, अभय किसी तरह बच निकला और उसने ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस हमले के बावजूद तत्कालीन एसओ वृंदावन राय ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी. हालांकि किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि युगान्तर प्रवाह नहीं करता है.

रसूखदार नेताओं का संरक्षण बना मुसीबत

ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह को क्षेत्रीय कद्दावर नेता का संरक्षण प्राप्त था. यही कारण था कि वह बार-बार अपराध करने के बावजूद बेखौफ रहा और पुलिस ने भी उसके खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया. प्रशासन की यही नर्मी अंततः तीन जिंदगियों के खात्मे का कारण बनी.

प्रशासन ने बचाव में साधी चुप्पी

वायरल वीडियो के बाद शासन ने फतेहपुर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल वर्तमान एसओ और हलका इंचार्ज पर ही गाज गिरी. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि वृंदावन राय जैसे अधिकारी को बचाकर प्रशासन आखिर क्या संदेश देना चाहता है?

Latest News

Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
लखनऊ की प्रतिभा जोशी ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं...
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us