Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Tripal Murder Case: अखरी हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार, अब गैंगस्टर और कुर्की की तैयारी में प्रशासन

Fatehpur Tripal Murder Case: अखरी हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार, अब गैंगस्टर और कुर्की की तैयारी में प्रशासन
फतेहपुर अखरी हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर (Fatehpur) के अखरी गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने सभी 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जातीय टकराव और राजनीतिक रंजिश के चलते किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे और भाई की हत्या हुई थी. अब आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई होगी.

Fatehpur Tripal Murder Case: यूपी के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में तीन लोगों की हत्या से जुड़े बहुचर्चित हत्याकांड में अब एक और बड़ी कार्रवाई हुई है. 7 साल के मासूम शौर्य के परिवार को उजाड़ने वाले सभी छह आरोपी पुलिस के शिकंजे में हैं. शुक्रवार को अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की तैयारी कर रही है.

पुलिस की गिरफ्त में छठा आरोपी पाठक पासवान 

अखरी हत्याकांड का छठा आरोपी शुक्रवार सुबह तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विवेक कुमार पासवान उर्फ पाठक के पास से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इससे पहले पुलिस पांच अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी थी. एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने पुष्टि की कि अब सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

राजनीतिक रंजिश में उजड़ गया शौर्य का परिवार

यह सनसनीखेज हत्याकांड चुनावी रंजिश और जातीय वर्चस्व की लड़ाई का खौफनाक नतीजा है. बीते मंगलवार की सुबह किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और छोटे भाई अनूप सिंह की सरेआम गोलियों से हत्या कर दी गई थी. अनूप के 7 वर्षीय बेटे ने सभी को मुखाग्नि दी थी. अखरी  गांव में अभी भी दहशत और मातम का माहौल है. 

मुन्नू सिंह बेटों सहित 6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम

अखरी हत्याकांड में पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह उसके दो बेटों सहित 6 लोगों ने पूरी घटना को अंजाम देते हुए सरेआम ताबड़तोड़ गोलियों ने भून डाला था और इसके बाद भी डंडों से हमला किया था... जानिए कौन थे सभी हत्यारोपी..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

  • सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह (मुख्य आरोपी, पूर्व प्रधान)
  • भूपेंद्र सिंह (मुन्नू सिंह का बेटा)
  • पीयूष सिंह (मुन्नू सिंह का दूसरा बेटा)
  • ज्ञान सिंह उर्फ विपुल (सहयोगी)
  • सज्जन सिंह (सहयोगी)
  • विवेक कुमार पासवान उर्फ पाठक (सहयोगी)

इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

अब गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की तैयारी

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि सभी आरोपियों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनकी चल-अचल संपत्ति को चिह्नित कर कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. पुलिस प्रशासन इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शने के मूड में नहीं है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

पोस्टमार्टम से खुला था बर्बरता का सच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि किसान नेता पप्पू सिंह को चार गोलियां मारी गई थीं, जिनमें से कई छर्रे शरीर के विभिन्न हिस्सों में धंसे थे. उनके बेटे अभय को दो गोलियां और भाई अनूप को एक गोली कनपटी में मारी गई थी. रिपोर्ट ने यह भी दिखाया कि हमले में तमंचों का इस्तेमाल किया गया और नजदीक से फायरिंग की गई थी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us