Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती ! आठवीं पास बनेंगे बस ड्राइवर, इस तारीख को लग रहा है रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 28 जनवरी को रोजगार मेला, आठवीं पास बनेंगे ड्राइवर (फाइल फोटो): Yugantar Pravah

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर में 28 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित करेगा. इस मेले के जरिए 450 संविदा बस चालकों की भर्ती होगी. आठवीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे. आवेदन, दस्तावेज जांच और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन में पूरा होगा.

UP News: मीडिया रिपोर्ट्स के तहत युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यूपी रोडवेज में बस चालक बनने का सपना देखने वालों के लिए 28 जनवरी का दिन खास होने वाला है. सहारनपुर में लगने वाले रोजगार मेले में 450 संविदा बस चालकों की भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि पूरी चयन प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी होगी, जिससे उम्मीदवारों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

सहारनपुर में क्यों लग रहा है यूपी रोडवेज का रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र में रोडवेज बसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके मुकाबले चालकों की उपलब्धता कम बनी हुई है. सहारनपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत छह डिपो आते हैं, जहां इस समय करीब 805 रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं.

हर साल नए रूट और नई बसें जोड़ी जा रही हैं, लेकिन चालक न होने के कारण कई बार बसों का संचालन प्रभावित होता है. इसी कमी को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने सीधे भर्ती का रास्ता अपनाया है. रोजगार मेले के जरिए एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में योग्य चालकों का चयन कर बस सेवाओं को सुचारू करने की तैयारी की जा रही है.

450 संविदा बस चालकों की भर्ती, आवेदन की उम्र 

इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 450 संविदा बस चालकों की भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह महीने तय की गई है, जबकि अधिकतम कार्य आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है.

Read More: T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम से कम दो साल पुराना भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. लंबाई की न्यूनतम सीमा पांच फीट तीन इंच रखी गई है. परिवहन निगम का फोकस ऐसे अनुभवी और जिम्मेदार चालकों के चयन पर है जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

Read More: UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा

एक ही दिन में आवेदन, दस्तावेज जांच और ड्राइविंग टेस्ट

रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. मेले में पहुंचते ही सबसे पहले आवेदन लिया जाएगा, इसके बाद मौके पर ही दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसके तुरंत बाद ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें बस चलाने की दक्षता, सड़क सुरक्षा नियमों की समझ और व्यवहारिक अनुभव को परखा जाएगा. जो उम्मीदवार ड्राइविंग टेस्ट में सफल होंगे, उन्हें उसी दिन चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ा दिया जाएगा. इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी और योग्य युवाओं को बिना देरी के मौका मिलेगा.

Read More: UPPCL News: स्मार्ट मीटर पर बड़ा यू-टर्न, अब प्रीपेड की अनिवार्यता पर नया आदेश ! क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

रोजगार मेले में ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने होंगे. आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होंगे.

सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ मूल प्रतियां भी साथ लानी होंगी, ताकि तुरंत सत्यापन किया जा सके. परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि अधूरे दस्तावेजों के कारण किसी भी उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है. इसलिए अभ्यर्थियों को पूरी तैयारी के साथ रोजगार मेले में पहुंचने की सलाह दी गई है.

चयन के बाद लोनी में ट्रेनिंग, बिना सिफारिश मिलेगी नौकरी

ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सीधे लोनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा. यहां परिवहन निगम के नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे और चालक डिपो में तैनात कर दिए जाएंगे.

क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा है कि इस भर्ती में कोई एजेंट, रिश्वत या सिफारिश नहीं चलेगी. उम्मीदवार खुद आएं, खुद आवेदन करें और खुद गाड़ी चलाकर अपनी योग्यता साबित करें. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी होगी.

19 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UP News: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती ! आठवीं पास बनेंगे बस ड्राइवर, इस तारीख को लग रहा है रोजगार मेला

UP News: मीडिया रिपोर्ट्स के तहत युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यूपी रोडवेज में बस चालक बनने का सपना देखने वालों के लिए 28 जनवरी का दिन खास होने वाला है. सहारनपुर में लगने वाले रोजगार मेले में 450 संविदा बस चालकों की भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि पूरी चयन प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी होगी, जिससे उम्मीदवारों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

सहारनपुर में क्यों लग रहा है यूपी रोडवेज का रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र में रोडवेज बसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके मुकाबले चालकों की उपलब्धता कम बनी हुई है. सहारनपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत छह डिपो आते हैं, जहां इस समय करीब 805 रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं.

हर साल नए रूट और नई बसें जोड़ी जा रही हैं, लेकिन चालक न होने के कारण कई बार बसों का संचालन प्रभावित होता है. इसी कमी को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने सीधे भर्ती का रास्ता अपनाया है. रोजगार मेले के जरिए एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में योग्य चालकों का चयन कर बस सेवाओं को सुचारू करने की तैयारी की जा रही है.

450 संविदा बस चालकों की भर्ती, आवेदन की उम्र 

इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 450 संविदा बस चालकों की भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह महीने तय की गई है, जबकि अधिकतम कार्य आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है.

इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम से कम दो साल पुराना भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. लंबाई की न्यूनतम सीमा पांच फीट तीन इंच रखी गई है. परिवहन निगम का फोकस ऐसे अनुभवी और जिम्मेदार चालकों के चयन पर है जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

एक ही दिन में आवेदन, दस्तावेज जांच और ड्राइविंग टेस्ट

रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. मेले में पहुंचते ही सबसे पहले आवेदन लिया जाएगा, इसके बाद मौके पर ही दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसके तुरंत बाद ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें बस चलाने की दक्षता, सड़क सुरक्षा नियमों की समझ और व्यवहारिक अनुभव को परखा जाएगा. जो उम्मीदवार ड्राइविंग टेस्ट में सफल होंगे, उन्हें उसी दिन चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ा दिया जाएगा. इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी और योग्य युवाओं को बिना देरी के मौका मिलेगा.

रोजगार मेले में ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने होंगे. आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होंगे.

सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ मूल प्रतियां भी साथ लानी होंगी, ताकि तुरंत सत्यापन किया जा सके. परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि अधूरे दस्तावेजों के कारण किसी भी उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है. इसलिए अभ्यर्थियों को पूरी तैयारी के साथ रोजगार मेले में पहुंचने की सलाह दी गई है.

चयन के बाद लोनी में ट्रेनिंग, बिना सिफारिश मिलेगी नौकरी

ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सीधे लोनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा. यहां परिवहन निगम के नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे और चालक डिपो में तैनात कर दिए जाएंगे.

क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा है कि इस भर्ती में कोई एजेंट, रिश्वत या सिफारिश नहीं चलेगी. उम्मीदवार खुद आएं, खुद आवेदन करें और खुद गाड़ी चलाकर अपनी योग्यता साबित करें. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी होगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
15 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. कुछ जातकों को करियर और...
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

Follow Us