Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: मंदिर के पास प्रतिबंधित जीवों के मिले अवशेष, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर में मंदिर के पास मिले अवशेष, हिंदू संगठनों का विरोध: Image Credit Original Source

कानपुर (Kanpur) के बिल्हौर (Bilhaur) से बड़ा मामला सामने आया है, यहां एक खेत में प्रतिबंधित जीवों के अवशेष मिलने से हड़कम्प मच गया. सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन व बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा काटने लगे. हंगामे की सूचना पर जेसीपी समेत कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुँचा जहां लोगों को शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Kanpur News: कानपुर (Kanpur) के बिल्हौर (Bilhaur) थाना क्षेत्र स्थित देर रात भारी मात्रा में प्रतिबंधित जीवों के अवशेष मिले हैं. यह अवशेष दुर्गा मंदिर के पास एक मैदान से जुड़े टीन शेड में पाए गए. गोवंश से जुड़े अवशेष मिलने की सूचना जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को लगी आग बबूला हो गए. इस दौरान जमकर हंगामा व नारेबाजी की. हंगामे की सूचना पर घटनास्थल पर जेसीपी समेत 5 थानों का फोर्स पहुंचा. इस मामले में जेसीपी ने बिल्हौर थाना क्षेत्र प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

खेत में मिले अवशेष, हिन्दू संगठन ने जताया आक्रोश

जानकारी के मुताबिक मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र का है, यहां एक खेत में प्रतिबंधित जीवों के अवशेष का जखीरा मिलने से अफ़रातफ़री का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि गोवंश के अवशेष खेत में लगे टीन शेड में पाए गए. जहां पास में एक मंदिर भी था. प्रतिबंधित जीवों के अवशेषों के मिलने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई..

देखते ही देखते बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गयी जहां जमकर नारेबाजी के साथ हंगामा करना शुरु कर दिया.. सूचना पर कई थानों का फोर्स समेत जेसीपी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का जायज़ा लिया और आक्रोशित लोगों की भीड़ को शांत करवाया. क्षेत्र में पीएसी कम्पनी तैनात कर दी गई है.

स्थानीय लोगों ने लगाए पुलिस पर भी आरोप

यही नहीं गोवंश के अवशेष की सूचना पर विहीप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा साथ ही पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए. क्षेत्रीय लोगों की माने तो स्थानीय हल्का इंचार्ज की मिलीभगत के जरिये यह कारोबार चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा व नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत कराया. सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित जीवों जिनमें गोवंश के अवशेष दिखाई दिए है जिसका वीडियो वायरल हुआ है, हालांकि युगांतर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पुलिस की मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा है जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी.. वहीं इस गम्भीर मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक बिल्हौर, संबंधित चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. घटना में संलिप्त नामजद दोषियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है , और प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

13 Jan 2026 By Vishal Shukla

Kanpur News: मंदिर के पास प्रतिबंधित जीवों के मिले अवशेष, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Kanpur News: कानपुर (Kanpur) के बिल्हौर (Bilhaur) थाना क्षेत्र स्थित देर रात भारी मात्रा में प्रतिबंधित जीवों के अवशेष मिले हैं. यह अवशेष दुर्गा मंदिर के पास एक मैदान से जुड़े टीन शेड में पाए गए. गोवंश से जुड़े अवशेष मिलने की सूचना जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को लगी आग बबूला हो गए. इस दौरान जमकर हंगामा व नारेबाजी की. हंगामे की सूचना पर घटनास्थल पर जेसीपी समेत 5 थानों का फोर्स पहुंचा. इस मामले में जेसीपी ने बिल्हौर थाना क्षेत्र प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

खेत में मिले अवशेष, हिन्दू संगठन ने जताया आक्रोश

जानकारी के मुताबिक मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र का है, यहां एक खेत में प्रतिबंधित जीवों के अवशेष का जखीरा मिलने से अफ़रातफ़री का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि गोवंश के अवशेष खेत में लगे टीन शेड में पाए गए. जहां पास में एक मंदिर भी था. प्रतिबंधित जीवों के अवशेषों के मिलने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई..

देखते ही देखते बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गयी जहां जमकर नारेबाजी के साथ हंगामा करना शुरु कर दिया.. सूचना पर कई थानों का फोर्स समेत जेसीपी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का जायज़ा लिया और आक्रोशित लोगों की भीड़ को शांत करवाया. क्षेत्र में पीएसी कम्पनी तैनात कर दी गई है.

स्थानीय लोगों ने लगाए पुलिस पर भी आरोप

यही नहीं गोवंश के अवशेष की सूचना पर विहीप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा साथ ही पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए. क्षेत्रीय लोगों की माने तो स्थानीय हल्का इंचार्ज की मिलीभगत के जरिये यह कारोबार चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा व नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत कराया. सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित जीवों जिनमें गोवंश के अवशेष दिखाई दिए है जिसका वीडियो वायरल हुआ है, हालांकि युगांतर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पुलिस की मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा है जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी.. वहीं इस गम्भीर मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक बिल्हौर, संबंधित चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. घटना में संलिप्त नामजद दोषियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है , और प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Latest News

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस प्रतिष्ठित...
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Follow Us