Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: चोर ने बक्सा खोला और गुस्से में दुकानदार को लगाया फोन ! ये क्या निकला? किस्सा सुनकर हंसी छूट जाएगी

फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में पकड़ा गया अनोखा चोर रिज़वान: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पुलिस से लेकर स्थानीय लोगों तक को हंसा दिया. चोर ने दुकान से बक्सा तो चुरा लिया, लेकिन उसमें पैसा न मिलने पर गुस्से में खुद दुकानदार को फोन कर शिकायत कर दी. पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को धर दबोचा.

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक ऐसी चोरी हुई जिसने पूरे इलाके में हंसी की लहर दौड़ा दी है. चोर ने दुकान से बक्सा उठाया, लेकिन जब उसमें पैसा या कीमती सामान न मिला तो वह उल्टा दुकानदार पर ही भड़क गया. गुस्से में फोन कर बोला ‘ये क्या निकला बक्से में?’ दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी कुछ ही देर में पकड़ा गया.

चोर ने बक्सा उठाया और कुछ ही देर में करने लगा शिकायत

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड पर एक कोल्ड स्टोर के सामने बुजुर्ग दुकानदार केशव प्रसाद गुप्ता हमेशा की तरह सुबह अखबार पढ़ रहे थे. तभी एक युवक बगल के रास्ते से तेजी से अंदर घुसा और दुकान में रखा बक्सा उठाकर भाग गया. अड्डे में पहुंच कर जब चोर ने बक्सा तोड़ा तो सर पीटने लगा. लेकिन असली मजा तो कुछ देर बाद शुरू हुआ, जब चोर ने खुद दुकानदार को फोन करके मायूसी जताते हुए बोला तुम्हारे बक्से में ‘कुछ भी काम का’ नहीं मिला.

तुम्हारे बक्से में कागज ही कागज हैं, माल कहां है?

वारदात के करीब आधे घंटे बाद दुकानदार के मोबाइल पर एक कॉल आया. सामने रिजवान नाम का युवक था. उसने बेहद नाराजगी भरे अंदाज में कहा ‘ये क्या रखा है तुम्हारे बक्से में? पैसे तो कुछ मिले ही नहीं. सिर्फ कागज भरे पड़े हैं.’ इतना ही नहीं, उसने दुकानदार से यह भी कहा कि अगर ये कागज जरूरी हैं तो वह बताए गए स्थान पर कुछ रुपये लेकर आ जाए और अपना बक्सा वापस ले जाए. चोरी में नुकसान हो जाए तो ‘कस्टमर सपोर्ट’ की तरह शिकायत करने वाला चोर इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

पुलिस ने बनाई रणनीति, दुकानदार को भेज धर दबोचा

दुकानदार ने तुरंत इस अनोखी शिकायत की जनकारी पुलिस को दी. कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने पूरी योजना बनाई और पुलिस टीम तय स्थान पर पहले से ही छिपकर बैठ गई. केशव प्रसाद गुप्ता भी वहीं पहुंचे. कुछ ही देर बाद आरोपी रिजवान पहुंचा, मानो चोरी की रसीद कटवाने आया हो. जैसे ही वह दुकानदार से बात करने लगा, पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसे उम्मीद थी कि बक्से में पैसा होगा, लेकिन कागज देखकर वह ‘नाराज’ हो गया.

Read More: Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम

आरोपी की निशानदेही पर मिला बक्सा, कोर्ट ने भेजा जेल

पकड़े जाने के बाद रिजवान ने पुलिस को बताया कि उसने बक्सा नजदीक ही छिपा दिया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बक्सा बरामद कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी का यह तरीका पहली बार सुनने में आया है.

Read More: UP Panchayat Ghotala: फतेहपुर की इस पंचायत में 1500000 का घोटाला, डीएम की नोटिस, क्या प्रधान सचिव पर होगी कार्रवाई?

चोरी में भी घाटा हो जाए तो शिकायत केंद्र बन गया फोन

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस चोरी की अनोखी शैली की चर्चा हो रही है. लोग व्यंग्य करते नजर आए कि अब चोरी में भी नुकसान हो जाए तो चोर सीधे दुकानदार को कॉल सेंटर स्टाइल में शिकायत दर्ज कराने लगेगा. वहीं पुलिस की फुर्ती की सराहना भी की जा रही है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह घटना जितनी हास्यास्पद है, उतनी ही चौंकाने वाली भी, क्योंकि चोरों का तरीका अब बदलता जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

12 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: चोर ने बक्सा खोला और गुस्से में दुकानदार को लगाया फोन ! ये क्या निकला? किस्सा सुनकर हंसी छूट जाएगी

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक ऐसी चोरी हुई जिसने पूरे इलाके में हंसी की लहर दौड़ा दी है. चोर ने दुकान से बक्सा उठाया, लेकिन जब उसमें पैसा या कीमती सामान न मिला तो वह उल्टा दुकानदार पर ही भड़क गया. गुस्से में फोन कर बोला ‘ये क्या निकला बक्से में?’ दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी कुछ ही देर में पकड़ा गया.

चोर ने बक्सा उठाया और कुछ ही देर में करने लगा शिकायत

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड पर एक कोल्ड स्टोर के सामने बुजुर्ग दुकानदार केशव प्रसाद गुप्ता हमेशा की तरह सुबह अखबार पढ़ रहे थे. तभी एक युवक बगल के रास्ते से तेजी से अंदर घुसा और दुकान में रखा बक्सा उठाकर भाग गया. अड्डे में पहुंच कर जब चोर ने बक्सा तोड़ा तो सर पीटने लगा. लेकिन असली मजा तो कुछ देर बाद शुरू हुआ, जब चोर ने खुद दुकानदार को फोन करके मायूसी जताते हुए बोला तुम्हारे बक्से में ‘कुछ भी काम का’ नहीं मिला.

तुम्हारे बक्से में कागज ही कागज हैं, माल कहां है?

वारदात के करीब आधे घंटे बाद दुकानदार के मोबाइल पर एक कॉल आया. सामने रिजवान नाम का युवक था. उसने बेहद नाराजगी भरे अंदाज में कहा ‘ये क्या रखा है तुम्हारे बक्से में? पैसे तो कुछ मिले ही नहीं. सिर्फ कागज भरे पड़े हैं.’ इतना ही नहीं, उसने दुकानदार से यह भी कहा कि अगर ये कागज जरूरी हैं तो वह बताए गए स्थान पर कुछ रुपये लेकर आ जाए और अपना बक्सा वापस ले जाए. चोरी में नुकसान हो जाए तो ‘कस्टमर सपोर्ट’ की तरह शिकायत करने वाला चोर इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

पुलिस ने बनाई रणनीति, दुकानदार को भेज धर दबोचा

दुकानदार ने तुरंत इस अनोखी शिकायत की जनकारी पुलिस को दी. कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने पूरी योजना बनाई और पुलिस टीम तय स्थान पर पहले से ही छिपकर बैठ गई. केशव प्रसाद गुप्ता भी वहीं पहुंचे. कुछ ही देर बाद आरोपी रिजवान पहुंचा, मानो चोरी की रसीद कटवाने आया हो. जैसे ही वह दुकानदार से बात करने लगा, पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसे उम्मीद थी कि बक्से में पैसा होगा, लेकिन कागज देखकर वह ‘नाराज’ हो गया.

आरोपी की निशानदेही पर मिला बक्सा, कोर्ट ने भेजा जेल

पकड़े जाने के बाद रिजवान ने पुलिस को बताया कि उसने बक्सा नजदीक ही छिपा दिया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बक्सा बरामद कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी का यह तरीका पहली बार सुनने में आया है.

चोरी में भी घाटा हो जाए तो शिकायत केंद्र बन गया फोन

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस चोरी की अनोखी शैली की चर्चा हो रही है. लोग व्यंग्य करते नजर आए कि अब चोरी में भी नुकसान हो जाए तो चोर सीधे दुकानदार को कॉल सेंटर स्टाइल में शिकायत दर्ज कराने लगेगा. वहीं पुलिस की फुर्ती की सराहना भी की जा रही है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह घटना जितनी हास्यास्पद है, उतनी ही चौंकाने वाली भी, क्योंकि चोरों का तरीका अब बदलता जा रहा है.

Latest News

UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
फतेहपुर में पूर्व विधायक, उनके भाई और भतीजे के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है...
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर
24 मई का राशिफल: किस राशि पर आएगा संकट, किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us