Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: ट्रेलर ने ई-रिक्शा को रौंदा ! शादी से पहले खुशियों का कारवां मातम में बदला, पति-पत्नी की मौत, बेटा व रिश्तेदार घायल

फतेहपुर में सड़क हादसे में दो की मौत 9 घायल: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की तैयारियों को मातम में बदल दिया. तारों से लदा ट्रेलर मवई गांव के पास एक ई-रिक्शा पर पलट गया, जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई. उनके बेटे समेत 9 लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब परिवार शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ. मवई गांव के पास एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद तारों से भरे ट्रेलर ने संतुलन खो दिया और ई-रिक्शा पर ही पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे समेत कुल 9 लोग घायल हो गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था.

खुशियों के घर में मातम: शादी से पहले टूटा कहर

रामनरेश चौहान अपने बेटे धीरेंद्र सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे थे. 8 जून को बरात थरियांव जानी थी और मंगलवार को वे परिवार के साथ मवई बाजार से कपड़ों की खरीदारी कर लौट रहे थे. उनके साथ पत्नी सोमवती, बेटा धीरेंद्र और रिश्तेदार अमर सिंह का परिवार भी था.

पूरा माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन एक पल ने सबकुछ बदल दिया. सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. जहां दूल्हे की मां और उनके रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूल्हा खुद गंभीर रूप से घायल हो गया.

कैसे हुआ हादसा: ट्रेलर ने मारी टक्कर और पलट गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा मवई गांव के पास हुआ. तारों के बंडल से लदे एक भारी ट्रेलर ने पीछे से आकर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण ट्रेलर में लदे तारों के बंडल लहराने लगे और ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते ट्रेलर पलट गया और ई-रिक्शा को पूरी तरह रौंद दिया. ई-रिक्शा सवार सभी लोग ट्रेलर के नीचे दब गए.

Read More: UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी

दंपती की मौके पर मौत, कई लोग घायल

इस भयानक हादसे में रामनरेश चौहान की पत्नी सोमवती (40) और रिश्तेदार अमर सिंह की पत्नी सपना देवी (25) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूल्हा धीरेंद्र सिंह (24), वैष्णवी (8), सागर (12), ऋषि (10), पंचम सिंह (25), उसकी पत्नी आरती (30) और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

प्रशासन ने की पुष्टि, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रवींद्र सिंह और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीएम ने बताया कि इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर घायल सहित कुल 9 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक ट्रेलर में ओवरलोडिंग और ब्रेक फेल होना हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है.

Read More: Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

04 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Accident News: ट्रेलर ने ई-रिक्शा को रौंदा ! शादी से पहले खुशियों का कारवां मातम में बदला, पति-पत्नी की मौत, बेटा व रिश्तेदार घायल

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Accident News: फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ. मवई गांव के पास एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद तारों से भरे ट्रेलर ने संतुलन खो दिया और ई-रिक्शा पर ही पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे समेत कुल 9 लोग घायल हो गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था.

खुशियों के घर में मातम: शादी से पहले टूटा कहर

रामनरेश चौहान अपने बेटे धीरेंद्र सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे थे. 8 जून को बरात थरियांव जानी थी और मंगलवार को वे परिवार के साथ मवई बाजार से कपड़ों की खरीदारी कर लौट रहे थे. उनके साथ पत्नी सोमवती, बेटा धीरेंद्र और रिश्तेदार अमर सिंह का परिवार भी था.

पूरा माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन एक पल ने सबकुछ बदल दिया. सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. जहां दूल्हे की मां और उनके रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूल्हा खुद गंभीर रूप से घायल हो गया.

कैसे हुआ हादसा: ट्रेलर ने मारी टक्कर और पलट गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा मवई गांव के पास हुआ. तारों के बंडल से लदे एक भारी ट्रेलर ने पीछे से आकर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण ट्रेलर में लदे तारों के बंडल लहराने लगे और ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते ट्रेलर पलट गया और ई-रिक्शा को पूरी तरह रौंद दिया. ई-रिक्शा सवार सभी लोग ट्रेलर के नीचे दब गए.

दंपती की मौके पर मौत, कई लोग घायल

इस भयानक हादसे में रामनरेश चौहान की पत्नी सोमवती (40) और रिश्तेदार अमर सिंह की पत्नी सपना देवी (25) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूल्हा धीरेंद्र सिंह (24), वैष्णवी (8), सागर (12), ऋषि (10), पंचम सिंह (25), उसकी पत्नी आरती (30) और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.

प्रशासन ने की पुष्टि, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रवींद्र सिंह और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीएम ने बताया कि इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर घायल सहित कुल 9 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक ट्रेलर में ओवरलोडिंग और ब्रेक फेल होना हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है.

Latest News

Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
12 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है. हालिया...
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार
Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us