Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
फतेहपुर में मां के इलाज के लिए बेटे ने नहीं दिए पैसे तो खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली: Image Credit Original Source

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मां के इलाज और घरेलू खर्च के लिए पैसे मांगने पर पिता ने अपने बेटे और बहू पर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल बेटे की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहू की हालत नाजुक बनी हुई है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में मां के इलाज के लिए पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर गोली चला दी. इस घटना में बेटे की कानपुर में मौत हो गई, जबकि बहू जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

मां के इलाज और खर्च को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सीतापुर गांव निवासी रामखेलावन अपनी पत्नी मिथलेश के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि पत्नी को पैर में फैक्चर था और काफी समय से बीमार थीं. राम खेलावन का बड़ा बेटा 36 वर्षीय अवनीश पटेल अपनी पत्नी मनीषा उर्फ प्रियंका के साथ उसी मकान के एक हिस्से में रहता था, जबकि छोटा बेटा कानपुर में निवास करता है.

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पिता और बेटे के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह करीब 9 बजे रामखेलावन ने बेटे अवनीश से मां के इलाज और अपने खर्च के लिए पैसे मांगे. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

विवाद बढ़ा तो पिता ने उठा ली लाइसेंसी बंदूक

परिवार के बीच बहस कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई. इसी दौरान बहू भी बीच-बचाव के लिए पहुंची और मामला और बढ़ गया. गुस्से में रामखेलावन घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक निकाल लाया.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

उसने सबसे पहले बहू प्रियंका पर गोली चलाई, जो सीधे उसके पेट में जा लगी. गोली लगते ही वह घर के बाहर गिर पड़ी. इसके बाद जब बेटा अवनीश बचने के लिए भागा तो उस पर भी फायर कर दिया. गोली उसके दाहिने हाथ में लगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

एक घंटे तक घर के बाहर पड़े रहे घायल दंपती

अचानक हुई फायरिंग से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. लोग डर के कारण अपने घरों में चले गए और काफी देर तक कोई भी घायल दंपती के पास नहीं पहुंचा.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

करीब एक घंटे बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम (पीआरवी) को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया.

कानपुर में बेटे की मौत, बहू की हालत गंभीर

कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अवनीश पटेल की मौत हो गई. वहीं बहू मनीषा उर्फ प्रियंका का ऑपरेशन किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी पिता रामखेलावन मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

मौके पर पहुंचे एसपी अभिमन्यु मांगलिक

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक बरामद कर ली गई है. आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us