Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

Fatehpur News:
फतेहपुर का अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील करते स्वास्थ्य और प्रशासन की टीम: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के बिंदकी में संचालित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्रवाई के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है. छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने के बीच एक सपा नेता का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कैबिनेट मंत्री और सांसद से रिश्तेदारी का हवाला देकर अधिकारियों पर दबाव बनाते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो और जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सेंटर को सीज कर दिया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अवैध और मानकविहीन स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच शहर के बिंदकी बस स्टॉप स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हुई कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. शनिवार को हुई छापेमारी में सेंटर पर पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिले और कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.

इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सपा नेता रामनरेश पटेल खुद को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और एक सांसद का रिश्तेदार बताते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए सेंटर को सीज कर दिया.

अमेरिकन अल्ट्रासाउंड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

शनिवार को बिंदकी बस स्टैंड के पास स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नायब तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं. अधिकारियों के अनुसार सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया. स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है और इसी का परिणाम है कि जिलेभर में एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है.

जांच में नहीं मिला पंजीकृत डॉक्टर, बढ़ी सेंटर की मुश्किलें

छापेमारी के दौरान टीम को सबसे बड़ी अनियमितता यह मिली कि जिस डॉक्टर के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का पंजीकरण दर्ज था, वह मौके पर मौजूद नहीं थे. अधिकारियों ने जब दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था की जांच की तो कई अन्य कमियां भी सामने आईं. बताया जा रहा है कि झोलाछाप से मरीजों का इलाज कराया जा रहा था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश

वीडियो में मंत्री और सांसद का नाम लेकर बनाया दबाव

जांच के दौरान किसी ने संचालक और स्वास्थ्य विभाग की टीम का वीडियो बना लिया. बातचीत करते हुए संचालक यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसके कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से पारिवारिक संबंध हैं और सांसद भी उसके रिश्तेदार हैं. वीडियो में वह यह भी दावा करता दिखाई देता है कि पहले भी कई मामलों में काम हो चुका है और इस बार भी फाइल नहीं रुकेगी. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चारों ओर हड़कंप मच गया. डीएम के आदेश के बाद रविवार को सेंटर को सील कर दिया गया.

Read More: Fatehpur News: कई सालों से हो रहा इस वार्ड में जलभराव ! नगर पालिका ने बंद की आंखे, सभासद ने की डीएम से शिकायत

पंजीकरण में दर्ज डॉक्टर ने लिखकर दिया जवाब

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान सिंह ने बताया कि जिस डॉक्टर का नाम अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण में दर्ज था, उनसे विभाग ने संपर्क किया. सीएमओ के अनुसार संबंधित डॉक्टर ने लिखित रूप से स्पष्ट कर दिया कि उनका उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर से कोई संबंध नहीं है.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

इसके बाद विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा की और पाया कि सेंटर निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा था. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए सेंटर को सीज किया गया. सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

08 Jun 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अवैध और मानकविहीन स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच शहर के बिंदकी बस स्टॉप स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हुई कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. शनिवार को हुई छापेमारी में सेंटर पर पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिले और कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.

इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सपा नेता रामनरेश पटेल खुद को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और एक सांसद का रिश्तेदार बताते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए सेंटर को सीज कर दिया.

अमेरिकन अल्ट्रासाउंड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

शनिवार को बिंदकी बस स्टैंड के पास स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नायब तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं. अधिकारियों के अनुसार सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया. स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है और इसी का परिणाम है कि जिलेभर में एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है.

जांच में नहीं मिला पंजीकृत डॉक्टर, बढ़ी सेंटर की मुश्किलें

छापेमारी के दौरान टीम को सबसे बड़ी अनियमितता यह मिली कि जिस डॉक्टर के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का पंजीकरण दर्ज था, वह मौके पर मौजूद नहीं थे. अधिकारियों ने जब दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था की जांच की तो कई अन्य कमियां भी सामने आईं. बताया जा रहा है कि झोलाछाप से मरीजों का इलाज कराया जा रहा था.

वीडियो में मंत्री और सांसद का नाम लेकर बनाया दबाव

जांच के दौरान किसी ने संचालक और स्वास्थ्य विभाग की टीम का वीडियो बना लिया. बातचीत करते हुए संचालक यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसके कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से पारिवारिक संबंध हैं और सांसद भी उसके रिश्तेदार हैं. वीडियो में वह यह भी दावा करता दिखाई देता है कि पहले भी कई मामलों में काम हो चुका है और इस बार भी फाइल नहीं रुकेगी. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चारों ओर हड़कंप मच गया. डीएम के आदेश के बाद रविवार को सेंटर को सील कर दिया गया.

पंजीकरण में दर्ज डॉक्टर ने लिखकर दिया जवाब

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान सिंह ने बताया कि जिस डॉक्टर का नाम अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण में दर्ज था, उनसे विभाग ने संपर्क किया. सीएमओ के अनुसार संबंधित डॉक्टर ने लिखित रूप से स्पष्ट कर दिया कि उनका उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर से कोई संबंध नहीं है.

इसके बाद विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा की और पाया कि सेंटर निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा था. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए सेंटर को सीज किया गया. सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस प्रतिष्ठित...
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Follow Us