Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

फतेहपुर में दहेज उत्पीड़न की जांच करने पहुंची टीम पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने से हड़कंप मच गया. महिला सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज उत्पीड़न के एक मामले की विवेचना करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है. राधानगर थाने में दर्ज केस की जांच करने गई महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल के साथ ससुराल पक्ष और कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी. घटना में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने महिला दरोगा की तहरीर पर 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर मायके पहुंची थी विवाहिता

मामला फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार मलाका गांव निवासी रमेश गुप्ता ने अपनी बेटी आंशी गुप्ता की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी शिवम गुप्ता के साथ की थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही आंशी को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. पति के साथ-साथ ससुराल के अन्य सदस्य भी आए दिन उसे परेशान करते थे.

लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर आंशी 20 मई को अपने मायके पहुंची और राधानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने अपने पति शिवम गुप्ता, सास सतरूपा, ससुर हीरालाल, ननद शिवानी, मीनू, ननदोई संजय, मौसी सास पुष्पा समेत कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

विवेचना करने पहुंची पुलिस टीम पर भड़के आरोपी

दहेज उत्पीड़न मामले की जांच की जिम्मेदारी राधानगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रिंकी वर्मा को सौंपी गई थी. शनिवार शाम वह हेड कांस्टेबल हरिकेश के साथ पीड़िता की ससुराल बहरामपुर गांव पहुंचीं थीं. पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने पहुंची थी.

Read More: Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या

आरोप है कि जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची, ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान कमलेश यादव समेत कई ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए. माहौल देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया और पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू हो गई. महिला दरोगा के मुताबिक आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन पर हमला कर दिया.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल को आई चोटें

घटना के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर रिंकी वर्मा और हेड कांस्टेबल हरिकेश के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दोनों पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थरियांव थाना पुलिस और अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

पूर्व प्रधान समेत 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

महिला सब इंस्पेक्टर रिंकी वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें पीड़िता का पति शिवम गुप्ता, सास सतरूपा, गांव के पूर्व प्रधान कमलेश यादव, रमेश चंद्र, सुधीर, दीपक कुमार और पप्पू टेलर उर्फ महेंद्र कुमार शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, अभद्रता और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

24 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज उत्पीड़न के एक मामले की विवेचना करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है. राधानगर थाने में दर्ज केस की जांच करने गई महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल के साथ ससुराल पक्ष और कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी. घटना में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने महिला दरोगा की तहरीर पर 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर मायके पहुंची थी विवाहिता

मामला फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार मलाका गांव निवासी रमेश गुप्ता ने अपनी बेटी आंशी गुप्ता की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी शिवम गुप्ता के साथ की थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही आंशी को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. पति के साथ-साथ ससुराल के अन्य सदस्य भी आए दिन उसे परेशान करते थे.

लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर आंशी 20 मई को अपने मायके पहुंची और राधानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने अपने पति शिवम गुप्ता, सास सतरूपा, ससुर हीरालाल, ननद शिवानी, मीनू, ननदोई संजय, मौसी सास पुष्पा समेत कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

विवेचना करने पहुंची पुलिस टीम पर भड़के आरोपी

दहेज उत्पीड़न मामले की जांच की जिम्मेदारी राधानगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रिंकी वर्मा को सौंपी गई थी. शनिवार शाम वह हेड कांस्टेबल हरिकेश के साथ पीड़िता की ससुराल बहरामपुर गांव पहुंचीं थीं. पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने पहुंची थी.

आरोप है कि जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची, ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान कमलेश यादव समेत कई ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए. माहौल देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया और पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू हो गई. महिला दरोगा के मुताबिक आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन पर हमला कर दिया.

महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल को आई चोटें

घटना के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर रिंकी वर्मा और हेड कांस्टेबल हरिकेश के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दोनों पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थरियांव थाना पुलिस और अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पूर्व प्रधान समेत 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

महिला सब इंस्पेक्टर रिंकी वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें पीड़िता का पति शिवम गुप्ता, सास सतरूपा, गांव के पूर्व प्रधान कमलेश यादव, रमेश चंद्र, सुधीर, दीपक कुमार और पप्पू टेलर उर्फ महेंद्र कुमार शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, अभद्रता और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

Latest News

पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
श्रावण पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है. संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों...
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

Follow Us